सास-ससुर के साथ सिद्धिविनायक के दरबार पहुंचे दीपिका-रणवीर, बप्पा के किए दर्शन

मुंबई। इटली में शादी और बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज बप्पा के दरबार पहुंचे। दीपिका और रणवीर ने आज परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनका पूरा परिवार था। बप्पा के दर्शन के बाद दोनों ने मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए।

 Visuals from Mumbai: Actor Ranveer Singh & Deepika Padukone offer prayers at Siddhivinayak Temple

दोनों पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। एक बार फिर से दोनों के ट्रेस का रंग लगभग एक जैसा था। दीपिका-रणवीर को देखने के लिए मंदिर में फैंस की बारी भीड़ जमा हो गई। दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट पहनी थी तो वहीं रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में दिखे। दीपिका ने हाथों में चूड़ा पहने थे,मांग में सिंदूर लगाई थी और गले में मंगलसूत्र पहन रखी थी। दीपिका-रणवीर के साथ दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, उनकी मां और बहन अनीषा पादुकोण भी मौजूद थी। वहीं रणवीर के पिता जगजीत सिंह भावनानी और रणवीर की बहन रितिका भी उनके साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्सन के लिए पहुंची थी।

गौरतलब है कि 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दीपिका और रणवीर ने कोंकणी और सिंधी तरीके से दो बार शादियां की और फिर देश लौटकर पहले बेंगलुरु में फिर मुंबई में रिसेप्शन दिया। 1 दिसंबर को दीपिका-रणवीर के एक और ग्रैंड रिसेप्शन रखा है, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिजीट शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+