Vishwakarma Puja Wishes in Hindi : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को, इन संदेशों के जरिए अपनों को दें बधाई
Vishwakarma Puja: विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को, इन संदेशों के जरिए अपनों को दें बधाई
नई दिल्ली, 16 सितंबर: भगवान विश्वकर्मा की जयंती यानी विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है। हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा का जिक्र 12 आदित्यों और लोकपालों के साथ ऋग्वेद में होता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, कारखानों, फैक्ट्री में पूजा की जाती है। विश्वकर्मा की पूजा से जीवन में सुख समृद्धि आती है।

इस खास दिन बधाई आप अपनों को इन खास संदेशों से दे सकते हैं। (Vishwakarma Puja Wishes in Hindi)
- निर्बल हैं तुम से बल मांगते, करुणा के प्रयास से जल मांगते,श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते,आप से प्रभु हम उन्नति और तरक्की का आशीष मांगते। विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई।
- ओम आधार शक्तपे नम:,ओम कूमयि नम:,ओम अनन्तम नम:,पृथिव्यै नम:
- अद्भुत सकल सृष्टी कर्ता, सत्य ज्ञान सृष्टी जग हित धर्ता, अतुल तेज तुम्हारो जगमाही, कोई विश्वमही जानत नाही। विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं।
-हर दुखयारे की विपदा दूर करो, संकट मनोचन तुम सबके दुख हरो, ध्यान धर कर प्रभु का, सकल समृद्धि मिले, मन से दुविधा दूर हो, अपार शक्ति मिले। विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं।
- करते पूजा हम प्रभु विश्वकर्मा की, सदा हम पर इनायत रहे, मेरे खुदा की, जन्म-जन्म से हम उनको करते हैं याद, दिल से हरदम करते हैं भगवान विश्वकर्मा की फरियाद।
- विश्वकर्मा की करो जयकार, करते सदा सब पर उपकार, इनकी महिमा सबसे न्यारी, हे भगवान अर्जी सुनो हमारी।












Click it and Unblock the Notifications