विशाखापत्तनम: HPCL प्लांट के चलते आसमान में छाया धुएं का गुबार, दशहर में लोग
नई दिल्ली। विशाखापत्तन के एचपीसीएल प्लांट से अचानक घना धुआं निकलने लगा। आसमान में चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। धुंआ इतना घना था कि कई किमी दूर से ही उसे देखा जा सकता था। आसमान में अचानक धुएं के इस गुबार तो देखकर लोग डर गए। आसपास अफरा-तफरी मच गई।

यहां एचपीसीएल प्लांट पर धुंआ निकलता देख लोग डर गए। उन्हें आग का डर सताने लगा। लोग घरों से बाहर निकल गए। बाद में पता चला कि डरने की कोई वजह नहीं है। दरअसल तापमान में बदलाव की वजह से ऐसा हुआ था। प्लांट पर तैनात अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तापमान में बगलाव की वजह से ये दिक्कत आई। इसमें कोई खतरा या डरने वाली बात नहीं है। वहीं विशाखापत्तनम पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर धुआं क्यों और किस वजह से उठा।
दरअसल इसी महीने विशाखापत्तन में एलजी पॉलीमर कंपनी में गैस रिसाव के कारण लोगों की मौत हो गई। विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम स्थित एलजी पॉलिमर फैक्ट्री से अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। चंद मिनटों में ही फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, बैचेनी शुरू हो गई, आंखों में तेज जलन की समस्या शुरू हो गई। सैकड़ों लोग सिर दर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल पहुंचने लगे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications