विशाखापट्टनम के बायोडीजल प्लांट में लगी भयंकर आग, 120 करोड़ का नुकसान
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की एक बायोडीजल फैक्टरी बायोमैक्स में मंगलवार शाम को आग लग गई थी जिस पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है।
इस आग को बुझाने में 40 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन आग काफी भयंकर है।
मालूम हो कि ये कंपनी दुव्वाडा स्पेशल इकोनोमिक जोन में स्थित है और पुलिस का कहना है कि आग करीब 7.30 बजे मंगलवार की शाम को लगी। पुलिस के अनुसार फैक्टरी में 18 टैंकर हैं और उनमें से 12 में आग लगी थी। फिलहाल 8 टैंकरों में आग लगी है, चार की आग को काबू कर लिया गया है। अनुमान के मुताबिक अभी तक करीब 120 करोड़ के सामानों का नुकसान हो चुका है।













Click it and Unblock the Notifications