नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में भीषण आग, अहम दस्तावेज़ खाक
नई दिल्ली। राजधानी में तड़के करीब 2 बजे मंडी हाउस इलाके में एफसीसीआई के दफ्तर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसी परिसर में स्थित नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में पांच घंटे से ज्यादा लगा। सुबह जब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर मौके पर पहुंचे, तब भी इमारत के अंदर का फर्नीचर सुलग रहा था।
पढ़ें- केवल बिहार में पिछले एक दशक में आग से 963 लोगों की मौत

आग सबसे पहले ऊपर के माले पर लगी थी, लेकिन देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। हालांकि दमकल कर्मियों के प्रयासों के चलते आग को इलाके के बाकी हिस्से में फैलने से रोक लिया गया।
दिल्ली में म्यूजियम में आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस छह मंजिला इमारत में सबसे ऊपर के माले पर उस जगह पर आग लगी, जहां फिक्की के ऑडीटोरियम का रिनोवेशन चल रहा था। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 35 फायर ब्रिगेड वैन आग बुझाने में लगीं। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती क्राया गया है।
म्यूजियम के बारे में
इस संग्रहालय की स्थापना 1972 में की गई थी। इसका मकसद भारत में प्रकृति से जुड़े इतिहास को संजोने का था। भारत में दो ही ऐसे संग्रहालय हैं, जहां प्रकृति से जुड़ा इतिहास रखाा गया है। यह उनमें से एक है। यह संग्रहालय पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।












Click it and Unblock the Notifications