माता-पिता से बिछड़ गई अंजलि सक्सेना, कीजिये इसकी मदद

नई दिल्ली। इस तस्वीर में देखें, एक छोटी सी बच्ची जिसका नाम है अंजलि सक्सेना, उसके आंसू रुक नहीं रह रहे, बस एक ही बात की रट लगाये है, "मुझे मम्मी-पापा के पास जाना है।" लेकिन अफसोस कि इसे नहीं मालूम है कि इसके मम्मी-पापा कहां हैं। इसे यह भी नहीं मालूम कि यह किस शहर की रहने वाली है। यदि हो सके तो आप इसकी मदद कीजिये।

Anjali Saxena

इस बच्ची का नाम अंजलि सक्सेना है। यह राजस्थान के अजमेर के पास किशनगढ़ में मिली। अंजलि ने बताया कि इसके पापा का नाम वीरेश सक्सेना है और मम्मी का नाम विनीता सक्सेना है। अंजलि से जुड़ी यह जानकारी जेएंडके पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है। इस बच्ची की उम्र लगभग ढाई साल है।

इसकी बोली से लग रहा है कि यह यूपी की रहने वाली है। यदि आपको इस बच्ची के माता-पिता के बारे में पता हो, तो आप सीधे विक्रम सिंह को फेसबुक के माध्यम से मैसेज करें। या फिर 100 नंबर डायल करके, पुलिस को बतायें। आप इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहुंचा सकते हैं।

This child is found lost and waiting for her parents. Her name is Anjali Saxena. Her parents Viresh Saxena and Vinita...

Posted by Let's Bring Them Back Home on Friday, June 5, 2015

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+