गाय की इस तस्वीर को साझा करके चर्चा में आए वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है ,तस्वीर में गाय संत के सामने झुकते हुए दिखाई दे रही है।
नई दिल्ली। बीफ को लेकर जिस तरह से देशभर में विवाद चल रहा है और तमाम संगठन और राजनीतिक पार्टी बीफ बैन का विरोध कर रही हैं, उसके बीच वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसको लेकर वह चर्चा में आ गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें गाय एक साधू के सामने झूक रही है, इस तस्वीर जमकर लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

जो तस्वीर साझा की गई है वह 2008 में श्रीलंका में ली गई थी, जिसमें एक संत दिखाई दे रहा है, जिसके सामने गाय झुकर प्रणाम करने की मुद्रा में है। इस संत ने गाय को कटने से बचाया था, जिसके बाद गाय ने झुककर संत को अपने ही अंदाज में धन्यवाद दे रही है। सहवाग ने अपने ट्वीट के जरिए गाय के व्यवहार को लोगों के बीच दिखाने की कोशिश की है।

आपको बता दें कि केरल के कन्नूर में हाल ही में कांग्रेस के युवा नेताओं ने गाय को सरेआम कत्ल कर दिया था, जिसके बाद गाय के मांस को लोगों के बीच बांट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कांग्रेस हर तरफ से घिर गई, जिसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की थी। काफी विरोध के बाद इस घटना में मुख्य आरोपी और दो अन्य लोगों को सस्पेंड कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें- मारा गया आईएस की प्रॉपेगैंडा एजेंसी अमाक का संस्थापक रयान मशाल
गाय के मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब राजस्थान हाई कोर्ट के जज जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की सिफारिश की थी। उन्होंने एक मामले की सुनवाई करते हुए अपनी सिफारिश दी है कि गोहत्या करने वालों को उम्र कैद की सजा होनी चाहिए, जस्टिस महेश शर्मा के इस सुझाव के बाद वह चर्चा में आ गए हैं। जस्टिस शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मोर को राष्ट्रीय पक्षी इसलिए घोषित किया गया क्योंकि वह कभी सेक्स नहीं करता है, मोरनी मोर के आंशू को चुगती है जिसकी वजह से गर्भवती होती है।












Click it and Unblock the Notifications