लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कई फिल्म स्टार्स और क्रिकेटरों के राजनीतिक दलों के साथ करीबियां बढ़ने की खबरें आई हैं। कई ऐसे नाम हैं जिनके चुनाव लड़ने को लेकर कयास भी लगाए जाने लगे हैं। ऐसे में ही एक खबर पिछले दिनों आई थी कि क्रिकेट के मैदान में अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेरने वाले और 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से विख्यात रहे वीरेंद्र सहवाग लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। खबर आ रही थी कि बीजेपी सहवाग को रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। मीडिया में चल रही इस खबर पर अब वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया आई है।

चुनाव लड़ने की खबरों पर बोले सहवाग..

चुनाव लड़ने की खबरों पर बोले सहवाग..

वीरेंद्र सहवाग ने चुनाव लड़ने की खबरों पर कहा कि अभी उनका कोई ऐसा इरादा नहीं है। अपने जाने-पहचाने अंदाज में सहवाग ने ट्वीट किया, 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं, जैसे की ये अफवाह। यही अफवाह साल 2014 में भी थी, और 2019 में भी, इसमें कुछ नया नहीं है। उस वक्त भी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी और इस वक्त भी कोई इच्छा नहीं है।'

रोहतक से चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे थे कयास

वीरेंद्र की इस प्रतिक्रिया के बाद उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें ये कयास लगाया जा रहा था कि भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे सहवाग रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। रोहतक सीट से हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा चुनावी मैदान में होंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनावी मैदान में सहवाग उतर सकते हैं।

बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की लग रही थीं अटकलें

बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की लग रही थीं अटकलें

सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि सहवाग जल्द ही राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं। टीओआई के हवाले से खबर आई थी कि सहवाग, बीजेपी के टिकट पर हरियाणा की रोहतक सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने इस बात की ओर इशारा किया था कि रोहतक सीट से पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। साल, 2014 में भी लोकसभा चुनावों से पहले वीरेद्र सहवाग के चुनाव लड़ने की खबरें आई थी, उस वक्त भी सहवाग ने उन खबरों को खारिज कर दिया था।

बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने क्या कहा

बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने क्या कहा

इसके पहले, जब वीरेंद्र सहवाग के चुनाव लड़ने की खबरों को लेकर हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला से बात की गई तो उन्होंने इन चर्चाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तो वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन भी नहीं की है। ऐसे में इस तरह की चर्चा का सवाल ही नहीं उठता है।

रोहतक सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की थी

रोहतक सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की थी

जींद उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है। इसके बाद अब पार्टी की नजरें रोहतक की सीट पर टिकी हैं। गौरतलब है कि, 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 7 पर जीत दर्ज की थी। हिसार और सिरसा की सीट INLD के खाते में गई थी, वहीं रोहतक सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में बीजेपी की कोशिश रोहतक सीट पर ऐसे उम्मीदवार को उतारने की है जो दीपेंद्र सिंह हुड्डा को करारी टक्कर दे सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+