दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अपना क्रिकेट करियर लगभग खत्म होता देख वींरेंद्र सहवाग अब राजनीति की पिच पर धमाका कर सकते हैं। इसके लिए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव उनके लिए जौहर दिखाने का वक्त हो सकता है। चर्चा है कि वीरेन्द्र सहवाग आगामी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उनके सामने दिक्कत बस यह है कि कांग्रेस को चुने या भाजपा को। दोनों तरफ से ही उन्हें टिकट की पेशकश हो रही है।

Virender Sehwag likely to contest Delhi assembly poll

चेतन चौहान और कीर्ति आजाद

महत्वपूर्ण है कि दिल्ली के कई खिलाड़ी जैसे चेतन चौहान,कीर्ति आजाद, मनोज प्रभाकर भी चुनाव लड़ते रहे हैं। आजाद तो आजकल भी सांसद हैं। जानकारों का कहना है कि वीरेन्द्र सहवाग को उक्त दोनों दलों की टिकट मिल सकती है। अब उन्हें तय करना है कि किस तरह जाएं। कहते हैं कि वीरू मन से कांग्रेसी हैं। उनकी बहन अंजू तो कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीत भी चुकी हैं।

पर, कांग्रेस के इन दिनों सितारे गर्दिश में हैं। इसके चलते वे तय नहीं कर पा रहे कि वे किस दल से अपने को जोड़ें। दरअसल कांग्रेस के दौर में उन्हें लाभ तो मोटे मिले हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेनद्र सिंह हुड्डा उन्हें जमीन दे चुके हैं अपना स्कूल चलाने के लिए। अब वहां पर एक बड़ा स्कूल चल भी रहा है।

मिल सकती है जीत

जानकारों का कहना है कि अगर वीरू चुनाव लड़े तो उन्हें जीत मिल सकती है। वे हौज खास से तो चुनाव नहीं लड़ेंगे,जिधर वे आजकल रहते हैं। वे चुनाव तो किसी ग्रामीण सीट से ही लड़ना चाहेंगे। क्योंकि उन्हें भी दिल्ली की ग्रामीण जनता अपना मानती है। कहने वाले तो कह रहे हैं कि सहवाग पर आम आदमी पार्टी की भी नजरें हैं।

एक बात तय है कि अगर वे राजनीति में आए तो सफल हो सकते हैं क्योंकि उनकी इमेज साफ-सुथरी है। बहरहाल एक बात साफ है कि अब वीरू को जल्दी ही अपने सियासत के सफर में जाने के बारे में कोई फैसला लेना होगा। कारण यह है कि सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+