हॉट कपल अनुष्का-विराट ने बनाया अनोखा रिकार्ड, ग्लोबल इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर की टॉप लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही कम समय में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड कर लिए हैं। 2008 में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने अपना पहला मैच खेला था, उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली को 12 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं। बतौर बल्लेबाज विराट कोहली के नाम ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनको छू पाना भी दूसरे बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

Recommended Video

    Virat Kohli and Anushka Sharma make it to top 25 Instagram influencers ranking | वनइंडिया हिंदी
    टॉप 25 में विराट और पीएम मोदी

    टॉप 25 में विराट और पीएम मोदी

    विराट कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए 2017 में उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले आधुनिक दौर के क्रिकेटर के तौर पर सामने आए। अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के चलते कोहली भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन गए। हाल ही में विराट कोहली ने अपने नाम एक और बड़ा मील का पत्थर जोड़ लिया है। ग्लोबल इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर की लिस्ट में विराट कोहली टॉप 25 हस्तियों में शामिल हो गए हैं। हाइप ऑडिटर द्वारा इकट्ठा किए गए ग्लोबल आंकड़ो के अनुसार टॉप 1000 इंस्टाग्राम अकाउंट में विराट कोहली का नाम शीर्ष 25 लोगों में शामिल है।

    रोनाल्डो पहले नंबर पर

    रोनाल्डो पहले नंबर पर

    इस लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्ड पहले पायदान पर हैं उनकी हर पोस्ट पर तकरीबन 45 लाख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। जबकि विराट कोहली की बात करें तो वह इस लिस्ट में 11वें पायदान पर हैं। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी इस लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल हुई हैं और वह 24वें पायदान पर हैं। उनकी हर पोस्ट पर तकरीबन 2.6 मिलियन यानि 26 लाख लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

    कैटरीना-दीपिका भी टॉप 50 में

    कैटरीना-दीपिका भी टॉप 50 में

    विराट कोहली, अनुष्का के अलावा बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ही इस लिस्ट में टॉप 50 में अपनी जगह बना सकी हैं। कैटरीना कैफ 43वें पायदान पर तो दीपिका 49वें स्थान पर हैं। वीरुष्का की बात करें तो दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अगले साल जनवरी माह में अनुष्का एक बच्चे को जन्म देंगी। इस मौके पर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच में ही पैटर्निटी लीव पर स्वदेश लौट आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+