जैसे करनी, वैसे भरनी! बाइक वाले को लात मारने के चक्कर में खुद बीच सड़क गिरी महिला, Video Viral

इंटरनेट पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो इतने फनी होते हैं कि देखकर लोगों का दिल बन जाता है। वहीं, कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को एक सीख भी देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक महिला जो बाइक पर पीछे बैठकर सड़क पर जा रही है। वह सड़क पर बाइक लेकर जा रहे एक लड़के को बाइक पर बैठे-बैठे पैर से मारने लगती है। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक से नीचे गिर जाती है। महिला की इस हरकत को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

viral video

पिंक कलर की गाड़ी पर सवार है महिला
सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें एक पुरुष और महिला गुलाबी बाइक की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि उनके बगल में एक अन्य व्यक्ति गाड़ी चला रहा है। इस दौरान महिला दूसरे ड्राइवर को लात मारने के लिए आगे बढ़ती है, लेकिन संतुलन खो देती है और सड़क पर गिर जाती है। कुछ सेकेंड के लिए बाइक चला रहे व्यक्ति को यह आभास भी नहीं होता है कि महिला गिर गई है। हालांकि, कुछ दूर जाकर वह रुक जाता है।

46000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो
महिला का लात मारने का यह वीडियो 18 घंटे पहले Reddit पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को लोगों की तरफ से खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक वीडियो को 46,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, इस बारे में अभी नहीं पता चल पाया है कि बाइक से गिरी मिली महिला चोटिल हुई या नहीं?

महिला के गिरने पर लोग बोले जैसे करनी...वैसे भरनी
महिला के गिरने के वीडियो पर लोग खूब खुश हो रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कर्मों का फल तत्काल मिल गया। जबकि एक यूजर ने लिखा कि जैसे करनी वैसे-भरनी। वहीं, कई यूजर्स अन्य तरह के अलग-अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: कटिहार में बीजेपी नेता की घर के पास गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 2 लोगों ने की फायरिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+