बिहार: कटिहार में बीजेपी नेता की घर के पास गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 2 लोगों ने की फायरिंग
Bihar Katihar BJP Leader Sanjeev Mishra shot dead: बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या और लूटपाट की वारदातें देखने को मिली रही है। अब एक बीजेपी नेता को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। कटिहार के तेलटा थाना इलाके में भाजपा नेता संजीव मिश्रा की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेखौफ बदमाशों ने पूरी वारदात को उनके घर के बाहर ही अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार तेलता हाई स्कूल के पास में कथित तौर पर पुराने विवाद को लेकर बाइक सवार दो लोगों ने पूर्व जिला पार्षद बीजेपी नेता को गोली मार दी। इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष है। जिसके बाद विरोध में स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने समझाइश कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि संजीव मिश्रा बिहार-बंगाल के सीमा वाले इलाके में सालों से भाजपा के लिए काम कर रहे थे। इससे पहले भी विधान परिषद चुनाव के दौरान उन पर घातक हमला हुआ था। वहीं अब सोमवार सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications