VIDEO: कपल की बेस्ट फोटो खींचने के लिए पेड़ से बंदर की तरह उल्टा लटका फोटोग्राफर, वीडियो इंटरनेट पर हिट
परफेक्ट शॉट लेने के लिए फोटोग्राफर्स कितनी मेहनत करते हैं, ये तो आप जानते ही होंगे। कभी इस एंगल से तो कभी उस एंगल से, न जाने कितनी जगह घूम-घूमकर फोटोग्राफर्स एक उम्दा तस्वीर खींचते हैं। और रही बात शादी की तो फिर दूल्हा-दुल्हन की बेहतरीन खींचने के लिए तो फोटोग्राफर्स सभी हदें पार कर जाते हैं।
नई दिल्ली। परफेक्ट शॉट लेने के लिए फोटोग्राफर्स कितनी मेहनत करते हैं, ये तो आप जानते ही होंगे। कभी इस एंगल से तो कभी उस एंगल से, न जाने कितनी जगह घूम-घूमकर फोटोग्राफर्स एक उम्दा तस्वीर खींचते हैं। और रही बात शादी की तो फिर दूल्हा-दुल्हन की बेहतरीन खींचने के लिए तो फोटोग्राफर्स सभी हदें पार कर जाते हैं। ऐसा ही एक फोटोग्राफर्स इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये फोटोग्राफर 'परफेक्ट शॉट' के लिए पेड़ से ही उल्टा लटक गया।

एक फोटोग्राफर दूल्हा-दुल्हन का परफेक्ट शॉट लेने के लिए पेड़ से उल्टा लटक गया। फोटोग्राफर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन की परफेक्ट फोटो खींचने के लिए वो कितनी मेहनत कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीचे दूल्हा-दुल्हन पोज में खड़े हैं और उनके ऊपर फोटोग्राफर बैटमैन की तरह लटक रहा है।
फोटोग्राफर पेड़ से उल्टा लटक कर उनकी फोटो खींच रहा है। उसने अपने पैर पेड़ की डाल में फंसा रखे हैं और फिर बड़ी सावधानी से उनकी फोटो खींच रहा है। फोटो खींचने के बाद वो अपना कैमरा दूल्हे को पकड़वाता है ताकि इस मेहनत पर कोई पानी न फिरे। इसके बाद वो धीरे-धीरे नीचे उतरता है। वीडियो शेयर करने वाले ट्विटर यूजर ने इस फोटोग्राफर के लिए लिखा है, 'फोटोग्राफर ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड इन्हें जाता है।' ट्विटर पर इस वीडियो को लेकर मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें: अपनी निजी जिंदगी पर मलाइका अरोड़ा ने दिया बोल्ड बयान, शरमा गईं बहन भी












Click it and Unblock the Notifications