Viral Video:पाकिस्तानी एंकर ने सेनाप्रमुख रावत को कहे अपशब्द
नई दिल्ली। पाकिस्तान के केएन चैनल की एंकर का वीडियो सामने आया है। टीवी एंकर का नाम है फिजाअकबर खान। मोहतरमा भारत के खिलाफ जहर उगलते-उगलते भूल गईं कि एक पत्रकार की भाषा का स्तर क्या होता है। खैर, भाषा का संयम तो उन्हें तब पता रहेगा जब उन्हें यह मालूम हो कि पत्रकारिता/जर्नलिज्म के कुछ नियम होते हैं। किसी की तारीफ और आलोचना का कोई आधार होता है। खैर, पाकिस्तान से अब उम्मीद भी क्या कर सकते हैं। टीवी एंकर वीडियो में बिना रुके बोले-बोले जा रही हैं। निशाने पर भारत के सेनाप्रमुख जनरल बिपिन रावत हैं। किसी टीवी शो में कोई मुद्दा होता है, कुछ फैक्ट रखे जाते हैं, लेकिन मोहतरमा को इससे कुछ लेना-देना नहीं। ऐसा लग रहा है कि किसी टेप रिकॉर्ड को ऑन करके छोड़ दिया है।

ख्वाबों से बाहर आ जाएं, पाकिस्तान पर हमला करने की आपकी जुर्रत नहीं है। आपके बारे में तो कहते हैं आप भगोड़े थे। आपका अपना मीडिया कहता है, सोशल मीडिया कहता है। आप स्कूल से भाग जाया करते थे। फिल्मों में काम भी करना चाहते थे रावत साहब, जनरल रावत साहब मैं आपसे मुखातिब हूं।
फिल्मों में काम करने के चक्कर में टाइटैनिक की हिरोइन केट विंसलेंट का हैट ले लिया। ख्वाब तो पूरा नहीं हो सका अल पचीनो बनने का।एंकर आगे बोलती है- ब्लाइंड तो वैसे आप वाकई हैं। तभी आपको कुछ नजर नहीं आता, बल्कि बहरे भी हैं, तभी आपको कुछ सुनाई नहीं देता। एंकर वीडियो में इतना तेजी से बोले जा रही है, ऐसा लगता है मानो वह भड़ास निकाल रही है। शायद इस पागल पत्रकार को नहीं पता कि वह जो कर रही है, उसे पत्रकारिता नहीं कहते हैं।
आप खुद ही सुन लीजिए.....












Click it and Unblock the Notifications