एक हाथ से ई-रिक्शा तो दूसरे हाथ से बच्चे को संभाली मां का वीडियो वायरल, इमोशनल कर देगा महिला का संघर्ष

Mother Driving E-Rickshaw Video: मां से बड़ी इस दुनिया में कोई दूसरी ताकत नहीं है। मां की जगह कोई नहीं ले सकता। लाख कष्टों में रहकर वो अपने बच्चों को अच्छा जीवन देता चाहती है, जिसका जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर एक वीडियो के रूप में वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर मां के संघर्ष की एक ऐसी वीडियो देखने को मिली है, जिसकी गोद में बच्चा है और वो ई-रिक्शा चलाती हुईं नजर आ रही है, इस वीडियो को जिसने भी देखा वो ममता को सलाम करता नहीं थक रहा।

Mother Driving E-Rickshaw Video

बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा चलाती मां

Recommended Video

      एक हाथ से ई-रिक्शा तो दूसरे हाथ से बच्चे को संभाली मां का वीडियो वायरल

      सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अपने आप में बहुत कुछ कह रही है। एक मां की गोद में बच्चा है और उसका एक हाथ ई-रिक्शा के हैंडल को पकड़े हुए हैं, तो दूसरे हाथ से वो महिला अपने बच्चे को सहारा दे रही है, ताकि उसके कलेजे का टुकड़ा गिर ना जाए।

      वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे सवारियों के लिए खड़े ई-रिक्शे की ड्राइवर एक महिला है, जो सवारियों को बैठा रही है। उसके एक हाथ में बच्चा है, जबकि दूसरे से उसने रिक्शे के हैंडल को पकड़ा हुआ है। इसके बाद जैसे ही सवारी बैठ जाती हैं, तो वो चलने लगती है।

      संघर्ष करती मां का वीडियो वायरल

      हालांकि ये वीडियों कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर जमकर वायरल हो चुकी है।

      ट्विटर पर खामोश कलम (@khamosh_kalam) नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को 5 जुलाई को पोस्ट किया था, जिस पर अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोग रिक्शा चालक मां की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

      वीडियो देख लोग हुए भावुक

      एक यूजर ने लिखा कि इसीलिए तो मां के कदमों में जन्नत है। ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट किया कि ऐसी मांओं को सलाम, जो अपने बच्चों के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है। लोग एक मां की दर्दनाक हकीकत देखकर इमोशनल हो रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+