Mahua Moitra कैरम खेलती दिखीं, फुटबॉल ग्राउंड में भी आजमा चुकी हैं हाथ, VIDEO

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा सामाजिक सक्रियता के कारण पॉपुलर हैं। उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें महुआ कैरमबोर्ड खेलती दिख रही हैं। इससे पहले महुआ फुटबॉल ग्राउंड में हाथ आजमा चुकी हैं।

mahua moitra

Mahua Moitra Carrom Board पर हाथ आजमाती दिखीं। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने जो वीडियो ट्वीट की है उसमें वे कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र में कैरमबोर्ड खेलते दिखीं। स्थानीय लोगों के साथ कैरम के स्ट्राइकर के साथ अपनी स्किल दिखातीं महुआ का कौशल देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। महुआ के आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर सांसद का उत्साह बढ़ाते दिखे।

कैरम प्लेयर महुआ की फैन फॉलोइंग

कैरम प्लेयर महुआ की फैन फॉलोइंग

महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लोगों के साथ कैरम खेलती दिखीं। उन्होंने वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। अपने लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर में लोगों के साथ कैरम खेलती दिखीं महुआ की वीडियो लगभग 98 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो को 1.91 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

अपने क्षेत्र के लोगों के बीच सांसद

अपने क्षेत्र के लोगों के बीच सांसद

जैसे ही महुआ ने अपनी सोशल एक्टिविटी ऑनलाइन शेयर की उनकी वीडियो वायरल हो गई। बता दें कि सांसद महुआ मोइत्रा सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं। 20 जनवरी को महुआ कृष्णानगर के लोगों के साथ कैरम खेलती दिखीं। यही पश्चिम बंगाल में उनका लोकसभा क्षेत्र भी है।

सांसद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव

सांसद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव

महुआ मोइत्रा अपने लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर में घूमने के दौरान अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी लाइफ के कुछ हल्के-फुल्के पल साझा करती रहती हैं। वायरल वीडियो में महुआ को पेशेवर की तरह कैरम खेलते हुए देखा जा सकता है।

नीचे देखें वीडियो---

कैरम की गोटी पर सटीक निशाना

महुआ को स्ट्राइकर साधकर निशाना लगता देखा गया। उन्होंने जायजा लिया और चंद सेकंड के अंदर एक गोटी पर सटीक निशाना लगाया। आसपास मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। थोड़ी देर में महुआ ने दूसरे प्रयास में भी कैरम की गोटी पर सटीक निशाना लगाया।

यूजर ने महुआ को अच्छा खिलाड़ी बताया

यूजर ने महुआ को अच्छा खिलाड़ी बताया

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा, "गांव की धूप में थोड़ा कैरम।" ट्विटर यूजर्स ने महुआ के ट्वीट पर रोचक प्रतिक्रियाएं दीं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, वे जरूर एक अच्छी खिलाड़ी हो सकती हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "उत्साह बहुत अच्छा लगा।"

टी स्टॉल पर चाय बनाते दिखीं सांसद

टी स्टॉल पर चाय बनाते दिखीं सांसद

महुआ कैरम के अलावा फुटबॉल में भी हाथ आजमी चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट कर फोटो शेयर की और लिखा कि साड़ी पहने कृष्णानगर एमपी कप टूर्नामेंट में मैंने फुटबॉल खेला। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बंगाल में सड़क किनारे एक स्टॉल पर चाय बनाते दिखी थीं। उन्होंने अपना वीडियो भी ट्वीट किया था।

नीचे देखें वायरल वीडियो--

संसद और सड़क पर महुआ

बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा संसद के अलावा अपनी सोशल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। गौरतलब है कि महुआ संसद में सरकार की तीखी आलोचना और अपने महंगे पर्स के कारण भी लाइमलाइट में रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- VIDEO : हलक में अटकी जान, शेरनियों के बीच 'मौत के मुंह' में फंसा युवक, कैसे बची जान

Recommended Video

    West Bengal: TMC सांसद Mahua Moitra ने चाय बनाते हुए किया Video Viral | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+