VIDEO : हलक में अटकी जान, शेरनियों के बीच 'मौत के मुंह' में फंसा युवक, कैसे बची जान

शेरनियों के बीच फंसा युवक जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में सफल रहता है। इंस्टाग्राम हैंडल- @mhumais7 पर शेयर किए गए वीडियो में शेरनियों के बीच युवक के कई रोमांचित करने वाले वीडियो मौजूद हैं।

viral video

सोशल मीडिया पर ऐसे कई Viral Video मौजूद हैं, जिनकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं होती, लेकिन लोकप्रियता और व्यूज के पैमाने पर ऐसी वीडियो सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसी ही एक वीडियो में शेरनियों के बीच फंसे शख्स को देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी युवक पर कई बार अटैक करती है। हालांकि, युवक बेहद शांत तरीके से शेरनी के इनक्लोजर में है और उसका साथी भी वहीं मौजूद होता है। युवक को देखते ही झपटा शेरनियों का झुंड किसी ट्रेनिंग का हिस्सा हैं या कुछ और इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यूजर्स इसे दिल दहलाने वाला वीडियो भी बता रहे हैं। (फोटो- वीडियो ग्रैब- सौजन्य इंस्टाग्राम @mhumais7)

शिकारियों के बीच फंसा युवक

शिकारियों के बीच फंसा युवक

वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई ऐसे वीडियो हैं जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय होते हैं। इंस्टाग्राम हैंडल- @mhumais7 पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेरनियों के झुंड के बीच फंसे शख्स को देखा जा सकता है। शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और उसकी खूंखार शिकारी प्रवृत्ति इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होती है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

युवक की किस्मत या शेरनी की ट्रेनिंग ?

शेरनी जैसी खूंखार शिकारी आंखों के सामने आ जाने पर हालत पतली हो जाती है। इस पर भी अगर ये खूंखार जीव अटैक करने लगें तो बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। कई बार ट्रेनिंग का पार्ट रहने वाले इन जंगली जीवों की वीडियो इतनी पॉपुलर होती है कि चर्चा का केंद्र बन जाती है। इस स्टोरी में हम ऐसी ही वीडियो पर बात कर रहे हैं।

शेरनी के हमले से भी कोई नुकसान नहीं

इंस्टाग्राम हैंडल @mhumais7 पर शेरनियों के बीच फंसे युवक की वीडियो वायरल होने पर प्रोफाइल को खंगाला गया। पाया गया कि पहले भी कुछ वीडियो ऐसी शेयर की गई हैं, जिनमें युवक शेरनियों के बाड़े में देखा जा सकता है। शेरनी युवक की तरफ उछलती है, लेकिन युवक सुरक्षित रहता है, उसे किसी तरह का नुकसान नहीं होता।

शेरनियों का अटैक और चेहरे पर खौफ

शेरनियों के झुंड के बीच फंसे शख्स की खस्ता हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक-दो नहीं तीन शेरनियां एक साथ उसके आसपास मौजूद देखी जा सकती हैं। तीनों शेरनियों ने आदमी पर हमला किया और कोने में दुबका आदमी किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब रहा। युवक के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है।

शेरनी के पंजों में फंसा युवक

शेरनी के पंजों में फंसा युवक

बचने के लिए भागने की कोशिश करता दिखा युवक और उसका दोस्त किसी तरह शेरनी के पंजों से खुद को छुड़ाते हैं। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि शेरनी शख्स को छोड़ने के मूड में नहीं। बहादुरी का प्रदर्शन करने पहुंचा युवक जब शेरनी के इनक्लोजर में पहुंचा तो ऐसा लगा कि शेरनियां पालतू हैं या ट्रेनिंग के कारण शांत हैं।

VIDEO हजारों लोग लाइक कर चुके हैं

VIDEO हजारों लोग लाइक कर चुके हैं

वीडियो में देखा जा सकता है खौफनाक तेवर दिखाने के बाद शेरनियों ने युवक की जान बख्श दी। शेरनियों के बीच फंसा शख्स जब खौफनाक जीवों के पंजों से मुक्त हुआ तो उसकी जान में जान आई। वायरल इंस्टाग्राम वीडियो को 9000 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Recommended Video

      Viral video : जब हाइवे पर अचानक आ गया टाइगर, ऐसे बची बाइक सवारों की जान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+