Bigg Boss 13: शहनाज के पिता को सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा 'डैडी', वायरल हुआ Video
नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' का खिताब अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया है, इस शो की पूरी जर्नी के दौरान सिद्धार्थ का नाम बिग बॉस हाउस के ही अंदर कभी रश्मि देसाई संग जुड़ा तो कभी शहनाज गिल के साथ, अब चूंकि शो खत्म हो गया है, ऐसे में उनके बहुत सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो सिद्धार्थ के बारे में अलग-अलग कहानी कह रहे हैं, हालांकि ये उनके चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
"Haa dady"😭😭😭😭😭😭😭
The way he held Sana's fathers hand😭😭
Mar jao sareee..
Rishta pakka hei🤝 pic.twitter.com/p3aB8pGc61
सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के पिता को कहा 'डैडी'
इस वक्त जिस वीडियो की बातें सबसे ज्यादा हो रही हैं, उसमें सिद्धार्थ शुक्ला , शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख को डैडी कहकर बुला रहे हैं, यह वीडियो सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस क्लब सिडनाज की ओर से अपलोड किया गया है, ये वीडियो बिग बॉस 13 के फिनाले के बाद का है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला स्टेज से अपनी वैनिटी वैन की ओर जा रहे हैं. उनके साथ इस दौरान शहनाज गिल के पिता को भी देखा जा सकता है, वीडियो वायरल होते ही बहुत सारे कमेंट्स भी आने लगे हैं, लोगों ने कहा कि अच्छा ये रिश्ता सच में डैडी तक पहुंच गया है।

शहनाज गिल का नया शो- 'मुझसे शादी करोगे?'
बता दें कि बिग बॉस के खत्म होने के बाद शहनाज गिल अब नए शो 'मुझसे शादी करोगे?' में दिखाई देंगी, जिसमें वो अपने लिए दूल्हा ढूंढने वाली हैं, शो का प्रोमो आने भी लगा है। सिद्धार्थ से जब शहनाज की शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि वह शादी करने वाली हैं और मुझे आशा है कि इसके बाद अब उनकी लाइफ शानदार रहेगी।

शहनाज ने सिद्धार्थ को किया किस...
वैसे आपको बता दें कि फिनाले में सिद्धार्थ के विनर बनते ही जैसे ही शहनाज स्टेज पर आईं तब उन्होंने सिद्धार्थ को गले लगाकर उन्हें किस किया था, शो के दौरान शहनाज ने कई बार कहा कि वो सिद्धार्थ को चाहने लगी हैं, देखते हैं ये दोस्ती केवल बिग बॉस के अंदर तक ही थी कि शो के बाहर भी दोनों में रिश्ता बरकरार रहता है, फिलहाल अभी तो शहनाज गिल के फैंस उनके वायरल वीडियो को देखकर ही खुश हो रहे हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि सिद्धार्थ-शहनाज, रीयल जिंदगी में भी साथ रहें।

कौन हैं शहनाज गिल
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर अदाकारा शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ है। शहनाज ने अपनी पढ़ाई पंजाब के ही लवली प्रफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री एक एल्बम के जरिए हुई। उन्हें कई पंजाबी एल्बम में देखा जा सकता है, शहनाज बेहद खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications