तेरी आंख्या... पर थिरकते-थिरकते सपना चौधरी ने किया सेक्सी नागिन डांस, वीडियो वायरल...
नई दिल्ली। बिजली जैसी थिरकने वाली और कामुक अदाओं की मालकिन सपना चौधरी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उत्तर भारत में खासी लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी, रियलिटी शो बिग बॉस के बाद, घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। इन दिनों सपना अपने सेक्सी मेकओवर को लेकर भी चर्चा में हैं, वो अब पहले से ज्यादा स्लिम-ट्रीम और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी ने किया नागिन डांस
इस वक्त उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में हद से ज्यादा ग्लैमरस दिख रहीं सपना चौधरी अपने हिट सांग 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर शानदार डांस कर रही हैं कि तभी अचानक नागिन धुन बजती है और वे नागिन डांस करने लगती हैं।

सपना का डांस देखकर फैंस रह गए हैरान
उनका ये डांस मूव उन्हीं की तरह बेहद हसीन है। ब्लू कलर के लहंगे में सपना के इस डांस को देखकर उनके फैंस वाह-वाह कर रहे हैं।

कौन हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी, जीविका के लिए इन्होंने स्टेज डांस का रास्ता चुना। सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी।

सपना ने किया है आयटम नंबर...
सपना के पहले गाने 'सॉलिड बॉडी रै' ने कुछ दिनों में ही हरियाणा में तहलका मचा दिया था, उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में आयटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने अहम किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications