राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुईं ऐश्वर्या रॉय बच्चन, सोशल मीडिया पर Video वायरल
बई। भारत की पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय, राष्ट्रगान के दौरान भावुक दिख रही हैं, हालांकि वो अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वो सफल नहीं हो पाती हैं, ऐश का ये वीडियो वाकई में काफी टचिंग हैं।

इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन
दरअसल मुंबई में 'आईएमसी लेडीज विंग वुमन एंटरप्रेन्योर्स एग्जीबिशन 2018' का आयोजन किया गया था, वहां ऐश्वर्या बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं, इस समारोह में जब राष्ट्रगान बजा तो ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखें भीग गईं।

महिला उद्यमियों को पहचान दिलाने वाला एक प्रतिष्ठित प्लेटफार्म
बतौर मुख्य अतिथि इस इवेंट में शामिल ऐश ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि मुझे महिला उद्यमियों को पहचान दिलाने वाले एक प्रतिष्ठित प्लेटफार्म पर महिलाओं को रिप्रजेंट करने का मौका मिला। ऐश्वर्या के अलावा इस प्रदर्शनी में शबाना आजमी, सोनू निगम, रॉनित रॉय और जूही चावला भी मौजूद थे।

एग्जीबिशन में हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए
आपको बता दें कि इस एग्जीबिशन में गिफ्ट, साड़ियां, बच्चों के कपड़े सहित कई हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए। ये सभी उत्पाद गरीब और जरूरतमंद महिलाओं द्वारा तैयार बनाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications