VIRAL: ट्रेन से लटकर स्टंट करना पड़ा महंगा, रूह कंपा देगा युवक का ये वीडियो

चलती ट्रेन से स्टंट करने के चक्कर में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सोशल मीडिया पर इस स्टंट का रूह कंपा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक ट्रेन से लटककर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है।

Viral

नई दिल्ली। चलती ट्रेन से स्टंट करने के चक्कर में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सोशल मीडिया पर इस स्टंट का रूह कंपा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक ट्रेन से लटककर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। लड़का ट्रेन की खिड़की से लटककर सफर कर रहा था जब उसका हाथ फिसल गया और वो नीचे गिर गया। सोशल मीडिया पर लोगों में इस वीडियो को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक ट्रेन से लटककर सफर करता दिख रहा है, वहीं पास में गेट पर खड़ा एक लड़का उसका वीडियो बना रहा है। युवक ट्रेन की खिड़की के ग्रिल पर लटककर सफर कर रहा था। पीठ पर बैग लटकाए युवक दोनों हाथों से ग्रिल पर लटका हुआ था और उसने अपने दोनों पैर ऊपर उठाए रखे थे। वीडियो से मालूम चलता है कि वीडियो कोच के दरवाजे के पास खड़े होकर बनाया गया है।

लड़के को लटकता देख किसी ने नहीं खींची चेन

लड़के को लटकता देख किसी ने नहीं खींची चेन

डेढ़ मिनट इस लंबे वीडियो में लड़का सवा मिनट तक इसी तरफ सफर कर रहा होता है और फिर अचान उसका हाथ फिसलता है और वो नीचे गिर जाता है। युवक के गिरने के बावजूद लड़का चेन खींचने की बजाय वीडियो बनाना जारी रखता है। वीडियो 12 जुलाई को नंदद बैंगलोर एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। युवक की हालत और पहचना को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इंटरनेट पर गुस्साए लोग

इंटरनेट पर गुस्साए लोग

सोशल मीडिया पर लोगों में इस वीडियो को लेकर काफी गुस्सा है। लोगों ने स्टंट करने वाले और वीडियो बनाने वाले, दोनों ही युवकों पर अपना गुस्सा निकाला है। रेलवे ने बार-बार चेतावनी जारी कर इस तरह के स्टंट करने से मना किया है। इन स्टंट्स के चक्कर में हर साल कितने लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+