शख्स के आगे हाथ जोड़े खड़े इस पुलिसवाले की तस्वीर हो रही वायरल, जानिए क्यों
हमेशा ये देखा गया है कि आम जनता पुलिस वालों के आगे हाथ जोड़े खड़ी रहती है लेकिन हाल ही में पुलिस की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो इससे एकदम उल्टी है।
अनंतपुर। हमेशा ये देखा गया है कि आम जनता पुलिस वालों के आगे हाथ जोड़े खड़ी रहती है लेकिन हाल ही में पुलिस की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो इससे एकदम उल्टी है। यहां एक पुलिसवाला जनता के आगे हाथ जोड़े खड़ा है और उसकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक पुलिस इंस्पेक्टर बाइक पर सवार एक शख्स के आगे हाथ जोड़े खड़ा है। वहीं बाइक पर बैठा आदमी पुलिस वाले को देखकर हंस रहा है।

ये तस्वीर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की है। सर्किल इंस्पेक्टर बी शुभ कुमार अपने काम पर जा रहे थे जब उन्होंने एक शख्स को बाइक पर आते देखा। इस बाइक पर शख्स के अलावा 2 बच्चे और दो महिलाएं बैठी हैं। इंस्पेक्टर शुभ ये देख कर हैरान रह गए कि एक बाइक पर इतने लोग सवार हैं। बाइक पर सवार पांच लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
इंस्पेक्टर इस शख्स को देख कुछ नहीं कह पाए। वो केवल इसके आगे हाथ जोड़कर खड़े हो गए जिसके बाद बाइक पर बैठा शख्स मुस्कुराने लगा। इस तस्वीर को बंगलुरू पुलिस के डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक गोयल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'ये और क्या कर सकता था।'
ये भी पढ़ें: ओवरटाइम करने से महिला रिपोर्टर की मौत, महीने में 159 घंटे किया था ज्यादा काम












Click it and Unblock the Notifications