देश के VIP दामाद को देना होगा विदेशी दौरे का पूरा हिसाब

नयी दिल्ली। देश के दामाद की संज्ञा हासिल करने वाले गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब उन्हें अपने विदेशी दौरे का पूरा हिसाब किताब देना होगा।

 robert vadra

ना केवल वाड्रा को ब्लकि देश के टॉप वीआईपीज़ को अब अपने विदेशी दौरे की पूरी जानकारी सरकार को देनी होगी। इस लिस्ट में वाड्रा के साथ 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों के भी दामाद शामिल हैं। इस नए आदेश के मुताबिक अब इन वीआईपी को अपने विदेश यात्रा की जानकारी दिल्ली पुलिस को देनी होगी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी सास मॉरीन वाड्रा को भी इस बारे में चिट्ठी भेजी है। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद रंजन भट्टाचार्य और पोती निहारिका को भी खत लिखा गया है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दामाद आईपीएस अशोक पटनायक और उनके बेटे रोहन पटनायक और उनके दामाद प्रफेसर विजय तनखा के साथ-साथ उनके दो बेटों माधव और राधव को भी इस आदेश की कॉपी भेज दी गई है साथ ही उन्हें अपने विदेश यात्राओं का ब्यौरा देने के कहा गया है। इन दामादों के साथ-साथ सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा एचडी देवगौड़ को भी चिट्ठी भेजी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+