बिहार चुनाव: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में VIP पार्टी का हंगामा, छोड़ा RJD-कांग्रेस का साथ
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल कर लिया है। शनिवार को खुद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान गठबंधन में बगावत भी देखने को मिली, जहां VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही चले गए। साथ ही महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया।
Recommended Video

मीडिया के सामने मुकेश सहनी ने कहा कि मैं महागठबंधन से अलग हो रहा हूं। इन सभी (आरजेडी-कांग्रेस) ने दलित के बेटे के साथ धोखा किया है। उनके मुताबिक उन्हें 25 सीट के साथ उपमुख्यमंत्री पद का आश्वासन मिला था। उन्होंने आरजेडी के सीट बंटवारे को अतिपिछड़ा लोगों के साथ धोखा बताया है। वहीं शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर हंगामा हुआ। महागठबंधन से अलग होने के बाद अब रविवार 11 बजे मुकेश प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
किसे मिली कितनी सीटें?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। सभी राजनीतिक दलों ने सहमति जताते हुए हिस्से में आई हुई सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। आरजेडी नेता के मुताबिक बिहार चुनाव में आरजेडी 144, कांग्रेस 70, सीपीएम 4, सीपीआई 6 और सीपीआई माले 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही पार्टी वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा हेमंत सोरेन की जेएमएम और वीआईपी को आरजेडी अपने कोटे से सीट देगी।












Click it and Unblock the Notifications