CAA Protests: फूटा कुमार विश्वास का गुस्सा, कहा-जो वो दोनों चाहते हैं, वो ही हो रहा...

Recommended Video

    CAA Protest: Kumar Vishwas का फूटा गुस्सा, कहा- जो दोनों चाहते थे वहीं हो रहा है। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंच गया है और इसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है, दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं, आज भी देश की राजधानी में CAA को विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है, CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर अब लोकप्रिय कवि डॉ. कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    डॉ. कुमार विश्वास का फूटा गुस्सा

    डॉ. कुमार विश्वास का फूटा गुस्सा

    उन्होंने पूरे घटनाक्रम के लिए राजनीतिक दलों को जिम्मेदार बताया है साथ ही कहा है कि इस तरह के माहौल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मा रो रही होगी।

    जिन्होंने ये आग लगाई-भड़काई-फैलाई व पहुंचाई है....

    कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा, 'देश लाठियां, गोलियां, गोले, आंसू, जख़्म, चीखें और नुकसान गिन रहा है पर जिन्होंने ये आग लगाई-भड़काई-फैलाई व पहुंचाई है वे सारे बस सीटें और वोट गिन रहे हैं! जो वो दोनों चाहते थे और चाहते हैं, वही हो रहा है ! राजघाट पर कोई खामोश रो रहा है ! भारत को सिर्फ भारत बचा सकता है "

    छात्रों समेत हजारों लोग सड़क पर उतर आए हैं...

    गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में 9 दिसंबर, 2019 को पास होने के बाद 11 दिसंबर, 2019 को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया जहां एक लंबी बहस के बाद यह बिल पास हो गया, इस बिल के पास होने के बाद यह नागरिकता संशोधन कानून बन गया, जिसके बाद से इसे लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है, निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करते हुए छात्रों समेत हजारों लोग सड़क पर उतर आए है।

    इंटरनेट सेवा बंद

    इंटरनेट सेवा बंद

    इस दौरान कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। हिंसा की घटनाओं और अफवाह फैलने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते धारा 144 लागू की गई है, आज दिल्ली के कई इलाकों में भी इंटरनेट सेवा भी प्रभावित हो सकती है, वॉट्सऐप, ट्विटर और फेसबुक पर वायरल होने वाली अफवाहों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+