Assam: समागुरी में उपचुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस समर्थकों में हिंसक झड़प, एक-दूसरे पर चलाई गोलियां
Samaguri by-elections: असम के समागुरी विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। यहां सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने एक-दूसरे पर अपने समर्थकों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। शनिवार को भड़की इस हिंसा में तीन पत्रकार भी शामिल थे, जिनके साथ कथित तौर पर कांग्रेस समर्थकों ने मारपीट की।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए अंधेरे की आड़ में हिंसा का सहारा लेने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। साथ ही, कहा कि किसी को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने या कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि पुथीखैती गांव में गोलीबारी की घटना हुई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता के घर से विधायक जीतू गोस्वामी की गाड़ी पर गोली चलाई गई। गाड़ी में भाजपा नेता सुरेश बोरा भी सवार थे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने इमाम उद्दीन को गोली मारी, जिससे उनके पैर में चोट लग गई।
उन्होंने आगे बताया कि घायल पीड़ित उद्दीन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और दावों की पुष्टि की जा रही है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए भाजपा के दिप्लू रंजन सरमा के खिलाफ तंजील हुसैन को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा समर्थकों द्वारा तंजील की एसयूवी पर कथित हमले के बाद चुनाव आयोग में शिकायत की।
सामगुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर गई है। इस हिंसा घटना में दोनों दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे पूरे निर्वाचन क्षेत्र में झड़पें हुईं। मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इन कृत्यों की निंदा की और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए न्याय की मांग की।
विधायक गोस्वामी ने भी हिंसा की निंदा की और सांसद रकीबुल हुसैन के भाषण को भड़काऊ बताया। वहीं, पत्रकारों ने अपने सहकर्मियों पर हमलों के लिए गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, गुवाहाटी प्रेस क्लब ने असम में पत्रकारों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की। सांसद रकीबुल हुसैन ने भाजपा समर्थकों द्वारा कथित हमलों की निंदा की और स्थानीय अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पुलिस हस्तक्षेप की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications