पुलिसकर्मी के निलंबन के बाद मणिपुर में भड़की हिंसा, भीड़ ने SP कार्यालय का किया घेराव, दागे आंसू गैस के गोले
Manipur News: मणिपुर में हिंसा एक बार फिर भड़क गई है। हिंसा के चलते जिले में तनाव व्याप्त हो गया है। कुकी जनजाति बहुल चुराचांदपुर जिले में हेड कांस्टेबल की हथियारबंद बदमाशों के साथ सेल्फी वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। इसके विरोध में सैकड़ों लोग हिंसा पर उतारू हो गए।
पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर जिले में हिंसा के चलते तनाव हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय को घेर लिया। प्रदर्शनकारी हेड कांस्टेबल सियामलाल पॉल की बहाली की मांग कर रहे थे।

हथियारबंद लोगों के साथ पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक शिवानंद सुर्वे के निलंबन आदेश में कहा गया कि सियामलाल पॉल के खिलाफ एक विभागीय जांच पर विचार किया जा रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो गई है। जिसमें उन्हें 14 फरवरी को हथियारबंद लोगों के साथ एक वीडियो बनाते हुए दिखाया गया है।
कई प्रदर्शनकारी घायल
पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने राज्य की राजधानी इंफाल से 65 किमी दूर चुराचंदपुर में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- मणिपुर में सस्पेंड होने के बाद तीन अधिकारियों ने सरकार से मांगी माफी, विधायकों पर लगाया संगीन आरोप












Click it and Unblock the Notifications