पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नई नियुक्तियां,विनोद तावड़े को बनाया महासचिव

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नई नियुक्तियां,विनोद तावड़े को बनाया महासचिव

नई दिल्ली, 21 नवंबर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में कई नियुक्तियां की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्तर पर पांच नई नियुक्तियां की हैं, जिसमें महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

Recommended Video

    Vinod Tawde बने BJP के राष्ट्रीय महासचिव, Shahzad Poonawalla को मिली ये जिम्मेदारी ? |वनइंडिया हिंदी
     Vinod Tawde appointed as BJP national general secretary and Rituraj Sinha & Asha Lakra appointed as national secretaries.

    भारतीय जनता पार्टी ने आज कई नियुक्तियां की है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आज विनोद तावड़े को पार्टी का राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया है तो वहीं शहजाद पूनावाला को पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनाया गया है। इसके अलावा त्रतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री, आशा लाकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री और भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया गया है।
    आपको बता दें कि विनोद तावड़े अभी तक जेपी नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वो हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। अब उन्हें प्रमोट कर पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है। विनोज तावड़े के अलावा अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, सीटी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+