तस्वीरें- पंचतत्व में विलीन हुआ विनोद खन्ना का पार्थिव शरीर, श्मशान पर उमड़ा पूरा बॉलीवुड
। अमिताभ बच्चन बीच में इंटरव्यू छोड़कर श्मशान घाट पहुंच गए। उनके अलावा अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, कबीर बेदी, दिया मिर्जा और उनके पति भी श्मशान घाट पर दिखे।
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का वर्ली स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। विनोद खन्ना को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने दी। हालांकि अंतिम संस्कार में उनके दो और बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना भी मौजूद थे। श्मशान घाट पर विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने पूरा बॉलीवुड उमड़ा पड़ा। अमिताभ बच्चन बीच में इंटरव्यू छोड़कर श्मशान घाट पहुंच गए। उनके अलावा अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, कबीर बेदी, दिया मिर्जा और उनके पति भी श्मशान घाट पर दिखे।

घर पर भी उमड़ी भीड़
विनोद खन्ना के घर के बाहर उनके फैन्स की काफी भीड़ जमा रही। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपने के लिए पुलिस का पुख्ता इंतजाम घर के बाहर किया गया था।

कैंसर से हुई मौत
70 साल के विनोद खन्ना का गुरुवार को निधन हो गया। पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था। विनोद खन्ना कैंसर से ग्रसित थे।

बॉलीवुड में शोक
विनोद खन्ना के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है। जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनी तो शॉक्ड हो गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया। अमिताभ बच्चन आजकल अपनी फिल्म 'सरकार 3' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस सिलसिले में वो मुंबई में प्रमोशनल शूट कर रहे थे। इस दौरान विनोद खन्ना के निधन की खबर आई और उन तक पहुंची तो वो सकते में आ गए।

बड़े बेटे अक्षय खन्ना
विनोद खन्ना को उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने मुखाग्नि दी। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और रणदीप हुड्डा श्मशान घाट पहुंचे

शव पहुंचा घर
विनोद खन्ना के घर के बाहर उनके फैन्स की काफी भीड़ जमा रही।

साक्षी खन्ना
विनोद खन्ना को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने दी।












Click it and Unblock the Notifications