अपने 'अमर' के निधन की बात सुनते ही काम छोड़कर अस्पताल भागे 'एंथोनी'
अमिताभ बच्चन ने जब एक्टर विनोद खन्ना के निधन की ख़बर सुनी तो वो सन्न रह गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया।
मुंबई। करीब 40 साल पहले आई मनमोहन देसाई की सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' आज भी लोगों का दिल लुभाती है और इसी वजह से इस फिल्म के करेक्टर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
इस फिल्म में बड़े भाई 'अमर' का रोल निभाया था विनोद खन्ना ने तो भाई 'एंथोनी' बने थे अमिताभ बच्चन। ये भाईचारा केवल दोनों कलाकारों के लिए फिल्मों तक नहीं था बल्कि फिल्मों के बाद भी ये याराना काफी गहरा था इसलिए आज जैसे ही खबर आई कि विनोद खन्ना उर्फ अमर आज दुनिया छोड़कर चल दिए तो एंथोनी उर्फ अमिताभ के पांव के नीचे की जमीन ही खिसक गई।
विनोद खन्ना के निधन की ख़बर सुनते ही सन्न रह गए अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने जब एक्टर विनोद खन्ना के निधन की ख़बर सुनी तो वो सन्न रह गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन आजकल अपनी फिल्म सरकार 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वो मुंबई में वो एक इंटरव्यू शूट कर रहे थे।
बच्चन ने तुरंत अपना काम वही रोक दिया
इस दौरान विनोद खन्ना के निधन की ख़बर आई तो बच्चन ने तुरंत अपना काम वही रोक दिया और विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन के लिए भावुक होकर उस अस्पताल की ओर भागे जहां विनोद खन्ना ने अंतिम सांस ली थी।
{promotion-urls}













Click it and Unblock the Notifications