विदेशी महिला ने किया विनोद कांबली पर नस्ली टिप्पणी, कहा 'ब्लैक इंडियन'

कांबली ने कुर्ला पुलिस को बताया कि अभ्रद टिप्पणी के बाद उस महिला ने उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। कांबली ने बताया वह महिला लीलावती अस्पताल से सटे ज्वेल बिल्डिंग के रूम नंबर 101 में किराए पर रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने सिर्फ उनका नहीं, पूरे देश का अपमान किया है। मालूम हो कि विनोद कांबली अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं।
इससे पहले भी विनोद कांबली ने बीसीसीआई पर आरोप लगाया था कि उन्हें उनके काले रंग के चलते अकसर टीम से बाहर रखा गया। वहीं बीसीसीआई ने इस संबंध में कहा था कि बीसीसीआई हमेशा नस्लवाद के खिलाफ रही है और टीम सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications