विकास दुबे की पत्नी रिचा बोलीं- उसने बुरा किया, मेरे सामने होता को खुद मार देती गोली

नई दिल्ली। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हाल ही में एक एनकाउंटर में मार दिया है। विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे तब से मीडिया से दूर थीं लेकिन अबवो खुलकर अपनी बात कह रही हैं। गुरुवार को न्यूज चैनल आजतक के साथ बातचीत में रिचा ने कहा है कि जो विकास ने किया उसके लिए वो शर्मिंदा हैं और शायद उस वक्त वो बिकरू में होतीं तो खुद विकास पर गोली चला देतीं।

नहीं होती थी विकास से ज्यादा बात

नहीं होती थी विकास से ज्यादा बात

रिचा दुबे अपने बच्चों के साथ विकास से अलग लखनऊ में रहती हैं। उन्होंने आजतक से कहा कि कानपुर एनकाउंटर के बारे में टीवी देखकर उन्हें जानकारी मिली, उनकी विकास से कोई बात नहीं हुई थी। रिचा ने कहा, जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई, उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं है। विकास के किए पर माफी मांगना चाहती हूं। अगर विकास दुबे मेरे सामने होता तो खुद उसको गोली मारने की क्षमता रखती क्योंकि 17 घर बर्बाद होने से अच्छा है कि एक घर बर्बाद होता।

 मेरे बच्चों को पिता के कामों की सजा ना दी जाए

मेरे बच्चों को पिता के कामों की सजा ना दी जाए

रिचा ने कहा कि मेरा विकास से ज्यादा वास्ता नहीं था। मैं लखनऊ के छोटे से घर में अपने बच्चों को पाल रही थी। अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे बच्चों का भी पिता के कामों से कोई मतलब नहीं रहा। उन्हें इसकी सजा ना मिले। मैं बच्चों को कभी-कभी गांव लेकर जाती थी।

रिचा ने विकास की देश-विदेश में करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रही खबरों को बकवास बताया। उन्होंने कहा कि अगर विकास के पास संपत्ति होती तो आज मैं छोटे घर में क्यों रहती। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस मामले के बाद घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही हैं और उनके बच्चे भी मानसिक तौर पर बहुत परेशान हैं।

जय बाजपेयी या दूसरे लोगों को नहीं जानती

जय बाजपेयी या दूसरे लोगों को नहीं जानती

रिचा ने विकास के सहयोगी बताए जा रहे जय बाजपेयी के बारे में ज्यादा जानकारी होने से मना कर दिया। साथ ह कहा कि विकास दुबे की किस्मत ही अच्छी थी जो वो इतने साल तक बचता रहा। उन्होंने ये भी बताया कि विकास दुबे उनके बड़े भाई का दोस्त था, जिसके चलते उनकी जान पहचान हुई और 23 साल पहले शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+