UPSC Coaching: विकास दिव्यकीर्ति की माफी से नहीं लगा मरहम, गुस्साए छात्र वापस मांग रहे IAS कोचिंग की फीस
Vikas Divyakirti Drishti IAS: दिल्ली की Rau's IAS कोचिंग के बेसमेंट में डूबकर तीन छात्रों की मौत के मामले में दृष्टि आईएएस के विकास दिव्यकीर्ति ने अपना पक्ष रखा है। विकास दिव्यकीर्ति ने देरी से अपना पक्ष रखने के लिए माफी मांगी है, मगर उनकी माफी भी गुस्साए छात्रों के जख्मों पर मरहम नहीं लगा पा रही है।
27 जुलाई 2024 को दिल्ली के राजिंदर नगर स्थित Rau's IAS Study Circle के बेसमेंट में बरसाती पानी भर गया, जिसमें डूबने से 3 छात्र श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन की मौत हो गई थी। पूरे मामले में विकास दिव्यकीर्ति ने 30 जुलाई 2024 की शाम को Drishti IAS के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पक्ष रखा है।

विकास दिव्यकीर्ति ने अपना पक्ष रखा है, जिस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। कमेंट में कोई उनको ट्रोल कर रहा तो कोई भला-बुरा कह रहा है। यहां तक की Drishti IAS से कोचिंग की फीस भी वापस मांगी जा रही है।
पैसे वापस दो, अब नहीं पढ़ना
Vaibhav नाम के यूजर लिखते हैं कि 'मैं खुद आपकी खुद नेहरू विहार वर्धमान प्लाज़ा में बेसमेंट में कोचिंग में पढ़ रहा था। अब नहीं पढ़ना। हम सभी का पैसा वापस कर दो और हमें घर जाने दो। ऐसी पढ़ाई नहीं करनी जिसमे जान का खतरा हो।'
विकास दिव्यकीर्ति ने संस्थान को किया आगे
V Ashish Nautiyal यूजर ने लिखा-' आज एक शेर मैं आपको सुनाता हूँ:
तू इधर-उधर की ना बात कर
ये बता दिव्यकीर्ति कहाँ छिपा है?
जब रील बनानी हो तब अपना चेहरा आगे रखते थे विकास सर और जब ज़िम्मेदारी लेनी है तब विकास सर संस्थान को आगे रख रहे हैं। इस दोगलेपन पर चेखव या दांते ने क्या कहा था सर?
इनसे मिलता-जुलता कमेंट कई लोगों ने किया। ऐसे लोगों के कमेंट का सार ये है कि विकास दिव्यकीर्ति को संस्थान की बजाय अपना निजी रूप से पक्ष रखना चाहिए।
स्टूडेंट के बीच जाना चाहिए
Raj Kumar Meena और The Kush Voice लिखते हैं कि विकास दिव्यकीर्ति ने सुझाव अच्छे दिए हैं, मगर इनको सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने की बजाय स्टूडेंट के बीच जाकर उनके साथ खड़ा होना चाहिए। कइयों ने लिखा है कि उन्हें उम्मीद है विकास दिव्यकीर्ति छात्रों के बीच जरूर जाएंगे। उन्हें इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications