विकास मुझे गलत ढंग से छूते थे, उन्हें तो हर रात एक नई लड़की चाहिए: कंगना ने लगाए फिल्ममेकर पर आरोप

Recommended Video

    Kangana Ranaut Accuses Queen director, Vikas Bahl of Harassment | FilmiBeat,

    मुंबई। इस वक्त पूरा बॉलीवुड तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की वजह से सकते में हैं, इसी बीच हिंदी सिनेमा की 'क्वीन' यानी कंगना रनाउत ने मशहूर फिल्ममेकर विकास बहल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल विकास बहल पर आज से करीब एक साल पहले 'फैंटम' फिल्म में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने छेड़- छाड़ करने का आरोप लगाया था।

    कंगना ने विकास बहल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

    कंगना ने विकास बहल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

    जिसे सही ठहराते हुए कंगना ने कहा कि मैं उस महिला की बात से पूरी तरह सहमत हूं क्योंकि विकास बहल है ही ऐसा इंसान, जिसे हर रात एक नई लड़की चाहिए होती है। कंगना ने बोला कि विकास की शादी 2014 में हुई थी लेकिन 'क्वीन' की शूटिंग के वक्त वो हार रात किसी नई लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था, मैं उस दौरान जल्दी सो जाती थी, वो मुझे कहता था की मैं कूल नहीं हूं और मुझे एंजॉय करना नही आता।

    विकास को चाहिए हर रात नई लड़की: कंगना

    विकास को चाहिए हर रात नई लड़की: कंगना

    यही नहीं विकास जब भी मुझसे मिलते था तो मुझे गले लगाता था और मेरी बालों की खुशबू में डूब जाता था, साथ ही वो मुझे जोर से पकड़ लेता था, मुझे उससे अलग होने के लिए काफी ताकत लगानी पड़ती थी। इन सब चीजों को सोच कर घिन आती है लेकिन उन दिनों मैंने अपने आप को संभाल लिया था और विकास के सामने कमजोर नहीं पड़ी थी।

    महिला की बात को दबा दिया गया: कंगना

    महिला की बात को दबा दिया गया: कंगना

    मैंने उस वक्त भी लड़की का साथ दिया था आप मेरे पुराने इंटरव्यू वीडियो देख सकते हैं, मुझे लगा था कि यह बात आगे तक जाएगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

    विकास ने मुझसे बात करनी बंद कर दी: कंगना रनाउत

    विकास ने मुझसे बात करनी बंद कर दी: कंगना रनाउत

    इस बीच विकास मेरे पास एक स्क्रिप्ट लेकर आया था, यह एक लड़की की कहानी थी जो हरियाणा की खेल में गोल्ड मेडलिस्ट थी लेकिन जब मैंने पीड़ित लड़की का समर्थन किया तो विकास ने मुझसे बात करना बंद कर दिया, जिस वजह से मेरे हाथ से वो फिल्म चली गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+