भाजपा ख्याली दुनिया दिखाने वाली पार्टी- विजेंद्र सिंह
नई दिल्ली। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस में शामिल होने को लेकर विजेंद्र का कहना है कि मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास करता हूं। वहीं भाजपा को लेकर विजेंद्र सिंह काफी हमलावर हैं, वह कहते हैं कि भाजपा ख्याली दुनिया बनाती है, ऐसा होगा, वैसा होगा का सपना दिखाती है।

राहुल मैच देखने आते थे
आपको बता दें कि भाजपा के उम्मीदवार रमेश भिदूड़ी के खिलाफ विजेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। विजेंद्र सिंह इस बात को स्वीकार करते हैं कि 2014 में भिदूड़ी मोदी लहर में जीत गए, लेकिन वह अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं जाते हैं। राहुल गांधी की सादगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी हमेशा मेरे मैच देखने के लिए आते थे। राहुल गांधी को बॉक्सिंग पसंद है, मैंने उन्हें बताया नहीं है लेकिन उन्हें इस खेल की जानकारी है।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

मैं लोगों की सोच बदलना चाहता हूं
विजेंद्र कहते हैं कि मैं लोगों की उस सोच को बदलना चाहता हूं कि खिलाड़ी एक अच्छा नेता नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा कि कीर्ति आजाद एक अच्छे नेता हैं, उन्हें सही का साथ दिया। बता दें कि कीर्ति आजाद पहले भाजपा सांसद थे, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने उन्हें लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को गलत साबित करके दिखाउंगा।

कैसे आए राजनीति में
राजनीति में आने के अपने फैसले के बारे में विजेंद्र ने कहा कि मेरा परिवार राजनीति से नहीं जुड़ा है, मेरे पिता बस ड्राइवर थे, मेरे दादा सेना में थे। लेकिन जब आप खबरों को देखते हैं तो चीजों को बदलते हुए देखते हैं। मैंने यूपीए के दो कार्यकाल को देखा है और मोदीजी की सरकार को देखा है। मैंने दोनों में बदलाव को देख सकता हूं। यही वजह है कि मैं राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने की मेरी कोई महत्वकांक्षा नहीं थी। मुझे रविवार को पार्टी में शामिल होने का न्योता मिला, मैं उस वक्त अच्छा भला लॉस एजिलिस में था।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications