Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भगोड़े माल्या के प्रत्यर्पण पर 31 जुलाई को आ सकता है फैसला, लंदन कोर्ट में है आखिरी सुनवाई

नई दिल्ली: भारत के कई बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये का लोन लेकर फरार शराब व्यापारी विजय माल्या के मामले में जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। माल्या को भारत लाने के मामले में 31 जुलाई को अंतिम बहस होनी है। सूत्रों का कहना है कि माल्या के प्रत्यर्पण पर फैसला इसी दिन आने की उम्मीद है। वहीं, अंतिम बहस के दौरान 31 जुलाई को सीबीआई और ईडी अधिकारियों से लंदन कोर्ट में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय के अकाउंट से जालसाजी कर निकाले गए 92 लाख, सीबीआई ने दर्ज किया केस

vijay mallya extradition final verdict expected on 31 july

बता दें कि माल्या को भारत लाने की कोशिश लम्बे समय से की जा रही है। इस मामले में यूके के कोर्ट में केस भी चल रहा है। इस केस की सुनवाई के दौरान माल्या ने गवाहों पर सवाल उठाए थे। वहीं यूके के हाई कोर्ट ने लंदन में भगोड़े विजय माल्या की 10499 करोड़ रुपए की संपत्ति को सीज करने का आदेश देकर बड़ा झटका दिया था। हालांकि अभी इस संपत्ति को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

जबकि पूरे मामले में विजय माल्या ने आरोप लगाया था कि भारत में यह चुनावी साल है। उसे लगता है कि वे उसे वापस लाकर सरकार सूली पर लटकाना चाहती है, इससे उन्हें चुनाव में ज्यादा वोट मिल सकें। माल्या ने कहा था कि यह सब तब हो रहा है जब वह भारत आने को तैयार हैं और बैंकों से सेटलमेंट करना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ पोस्टर ब्वॉय बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 2 हेलीकॉप्‍टर्स, 10,000 पुलिसकर्मी और 100 कमांडोज के साए में होगी नवाज शरीफ की लाहौर में गिरफ्तारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+