विदेश मंत्रालय के अकाउंट से जालसाजी कर निकाले गए 92 लाख, सीबीआई ने दर्ज किया केस
Recommended Video

Sushma Swaraj के Ministry Of External Affairs के Account से Fraud कर निकाले 92 Lakhs|वनइंडिया हिन्दी
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के अकाउंट से फ्रॉड कर 92 लाख रुपए निकाल लिए जाने का मामला सामे आया है। ये रकम मंत्रालय के जीपीएफ अकाउंट से अगस्त 2017 से फरवरी 2018 के बीच निकाली गई है। ये फ्रॉड मंत्रालय के अकाउंट डिपार्टमेंट में हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ जालसाजी, आईटी एक्ट तथा भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जीपीएफ खातों से रकम दिल्ली, गुवाहाटी और बरेली में दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर करके ये फ्रॉड किया गया है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय के अज्ञात अधिकारियों और अन्य को आरोपी बनाया है। बताया गया है कि किसी आरोपी का नाम नहीं सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications