विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा- 'मेरे खिलाफ नफरत का अभियान चला रही भारतीय मीडिया'
नई दिल्ली। फरार शराब व्यवसायी विजय माल्या ने बुधवार सुबह फिर से भारतीय मीडिया के खिलाफ ट्वीट किया है। माल्या ने लिखा है मीडिया मेरे खिलाफ नफरत भरा अभियान चला रही है।
इससे पहले माल्या को ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण के मुद्दे पर लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने उन्हें 4 दिसंबर तक की जमानत दे दी है। वहीं मामले में अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

इससे पहले कोर्ट पहुंचे विजय माल्या ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। माल्या ने कहा कि मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं जिससे मैं अपने केस को कोर्ट में रखूंगा। विजय माल्या के साथ सिद्धार्थ माल्या भी लंदन स्थित कोर्ट पहुंचे।
9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज भागने का आरोप
शराब कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का करीब नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भागने का आरोप है। भारत से भागने के बाद से माल्या लंदन में ही है। उसको भारत लाने के लिए भारतीय एजेंसियां कवायद में जुटी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी माल्या को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कई बार बुलाया, लेकिन हाजिर नहीं होने पर अवमानना का नोटिस जारी किया है। दूसरी ओर विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर अप्रैल में सुनवाई शुरू हुई है।
बुधवार को माल्या ने ट्वीट किया कि भारतीय मीडिया ने भारतीय मीडिया मेरे खिलाफ हेट कैंपन चला रही है। भारत सरकार ने मेरे खिलाफ केस दाखिल किया है, जिसकी ब्रिटेन कोर्ट में सुनवाई चल रही है। फैसले का इंतजार करें। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान माल्या ने अदालत से अपील की है कि अगली सुनवाई के दौरान मीडिया मौजूद ना रहे।












Click it and Unblock the Notifications