9 हजार करोड़ के कर्जदार विजय माल्या के 90 करोड़ के विला पर SBI का कब्जा

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के अलग-अलग बैंकों से 9 हजार करोड़ से भी ज्यादा की रकम लेकर भागने वाले लिकर किंग विजय माल्या के गोवा के बंगले पर एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड ने कब्जा कर लिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सरफेसी कानून के तहत इस बंगले पर कब्जा किया गया है। इससे पहले एसबीआई ने कैप ने नॉर्थ गोवा के कलेक्टर से माल्या के इस बंगले पर कब्जा करने की अनुमति मांगी थी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर भी बकाया है विजय माल्या का, नहीं चुकाया कर्ज

Vijay Mallya's Rs 90 crore Kingfisher Villa in Goa seized by SBI

खबरों के मुताबिक एसबीआई कैप को कब्जा करने की अनुमति बुधवार को ही मिल गई थी। माल्या के इस बंगले का नाम किंगफिशर विला है। शुक्रवार को एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के 12 अफसर बंगले पर पहुंचे और सील कर उसे कब्जे में कर लिया। आपको बता दें कि इससे पहले एसबीआई ने मुंबई स्थित किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय का भी कब्जा लिया है।

/news/lucknow/vijay-mallya-kingfisher-has-debt-in-lucknow-airport-also-379045.html

बंगले की कीमत 90 करोड़

जानकारी के मुताबिक विजय माल्या के इस बंगले 'किंगफिशर विला' की कीमत 90 करोड़ के आसपास है। खबरों की मानें तो इस बंगले में सोने की डाइनिंग टेबल के साथ ही साथ कई अन्य बेशकीमती सामान हैं।

26 शहरों में है बंगले

विजय माल्या के बंगलुरु, गोवा और मुंबई समेत दुनिया के 26 शहरों में फ्लैट्स और महलनुमा बंगले हैं। माल्या का यह किंगफिशर विला तीन एकड़ में फैला है और गोवा के कांडोलम बीच के पास है। कहा जाता है कि यह बंगला माल्या का सबसे पसंदीदा स्पॉट है। वे यहां अक्सर पार्टीज करते नज़र आते हैं।

/news/lucknow/vijay-mallya-kingfisher-has-debt-in-lucknow-airport-also-379045.html

450 करोड़ का क्रूज़

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय माल्या के पास 312 फीट लंबा क्रूज़ है, जिसकी कीमत करीब 450 करोड़ रूपए है। इसके अलावा बंगलुरु में यूबी सिटी नाम के एक लाख 60 हज़ार वर्ग फीट का लक्ज़री मॉल में भी विजय माल्या की मोटी हिस्सेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+