माल्या ने कहा, सुरक्षा और आजादी का वादा करे सरकार तो वापस लौट आऊंगा

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अलग-अलग बैंकों से 9000 करोड़ से ज्यादा का लोन लेकर डिफॉल्टर करार दिए जा चुके लिकर किंग विजय माल्या भारत वापस लौटने को तैयार हैं। लेकिन माल्या ने इसके लिए सरकार के सामने शर्तें रखी हैं। माल्या ने कहा है कि वो भारत आना चाहते हैं बशर्ते सरकार उनकी आजादी और सुरक्षा का पूरा भरोसा दे। 9 हजार करोड़ के कर्जदार विजय माल्या के 90 करोड़ के विला पर SBI का कब्जा

Vijay Mallya
जानकारी के मुताबिक शनिवार को यूबीएल ग्रुप की बोर्ड मीटिंग हुई थी जिसमें माल्या ने ये शर्तें रखी। इस मीटिंग की अध्यक्षता वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए खुद विजय माल्या ने की। आपको बताते चलें कि ईडी ने माल्या को यूके से प्रत्यर्पित कराने की कोशिश की थी। लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इसकी परमिशन नहीं दी। माल्या 2 मार्च को लंदन चले गए थे।

बोर्ड मीटिंग में मौजूद किरन मजूमदार-शॉ के मुताबिक, "हमारी उनसे कई मुद्दों पर बात हुई। माल्या का कहना है कि उनकी बैंकों से लोन चुकाने को लेकर गंभीर बात हुई है। वे जल्द से जल्द कर्ज चुका देंगे।" किरण ने ये भी बताया, "माल्या ने जल्द ही भारत लौटने की इच्छा भी जताई है।

लेकिन वे चाहते हैं कि उनकी आजादी और सेफ्टी बरकरार रहे।" बता दें कि किरण मजूमदार-शॉ यूबीएल की इंडिपेंडेंट मेंबर हैं। माल्या ने कहा कि वो सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा और आजादी का भरोसा दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+