ईडी ने बैंकों को ट्रांसफर किए विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी से जब्त 9,371 करोड़

बैंकों को ट्रांसफर हुए माल्या, मोदी, चौकसी से जब्त 9,371 करोड़

नई दिल्ली, 23 जून: प्रवर्तन निदेशालय ने हजारों करोड़ का कर्ज लेकर फरार कारोबारी विजय माल्या, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की 9,371 करोड़ की जब्त संपत्ति को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ट्रांसफर कर दिया है। ईडी ने इन तीनों से करीब 18 हजार करोड़ रूपए की संपत्ति जब्त की है। जिसमें से 9,371 करोड़ इन तीनों की वजह से वित्तीय नुकसान उठाने वाले सरकारी बैंकों को दिया गया है।

Vijay Mallya Nirav Modi Mehul Choksi 9371 crore transferred to banks, Vijay Mallya, Nirav Modi, Mehul Choksi, माल्या और नीरव मोदी का पैसा बैंकों को भेजा गया, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या, ED

Recommended Video

    Nirav Modi, Vijay Mallya और Mehul Choksi से वसूली संपत्ति ED ने बैंकों को लौटाई | वनइंडिया हिंदी

    प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि पीएमएलए के तहत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़े केस में 18,170.02 करोड़ रुपए (बैंकों को हुए कुल नुकसान का करीब 80 फीसदी) की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने इसमें से 9371.17 करोड़ रुपए की कुर्क और जब्त संपत्ति पीएसबी और केंद्र सरकार को ट्रांसफर कर दी है।

    विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों से कर्ज लेकर नहीं लौटाया और विदेश भाग गए। इस धोखाधड़ी में बैंकों को करीब 22,585 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस मामले में ईडी जांच कर रही है और तीनों कारोबारियों की काफी संपत्ति जब्त कर चुकी है। वहीं सीबीआई भी मामले की जांच कर रही है।

    विजय माल्या पर 9,000 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोप हैं। माल्या इन दिनों लंदन में रह रहा है। माल्या मार्च 2016 को भारत छोड़कर फरार हो गया था। मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला है। दोनों 2018 में भारत से भाग गए थे। इस समय चोकसी फिलहाल डोमिनिका की जेल में और मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। इन तीनों के ही भारत लाने की कोशिशें भी लगातार हो रही हैं। हालांकि अभी तक भारत सरकार को इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+