विजय हजारे ट्रॉफी: टूटे जबड़े के साथ खेलते हुए उन्मुक्त चंद ने जड़ा शतक, अनिल कुंबले की दिलाई याद
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के उन्मुक्त चंद वैसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने क्रिकेट पिच पर घायल होने के बाद भी साहस बनाए रखा और शानदार शतक लगाए। चोट लगने के बाद भी असधारण साहस दिखाया और अच्छी बल्लेबाजी की। आगामी विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारी कर रहे उन्मुक्त चंद टूटे जबड़े के साथ खेलते हुए उन्मुक्त चंद ने शानदार शतक बनाया। इस दौरान उन्मुक्त को खेलते हुए जिसने भी देखा उसे अनिल कुंबले की याद आ गई। दरअसल जाल पर अभ्यास करते हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान रहे उन्मुक्त घायल हो गए थे उनका जबड़ा टूट गया। इसके बाद भी उन्मुक्त ने बैटिंग नहीं छोड़ी। विजय हजारे ट्ऱॉफी में दिल्ली की तरफ से खेलते उन्मुक्त ने 116 रन बनाए।

दिल्ली की टीम में उत्तरप्रदेश के खिलाफ 6 विकेट गंवाकर 307 रन बनाए। जिसमें घायल उन्मुक्त चंद ने 116 रन बनाए थे। उन्मुक्त चंद ने 125 गेंदों में 116 रन बनाकर 12 चौके और तीन छक्के लगाए और अनिल कुंबले की याद दिलाई। आपको बता दें कि अनिल कुंबले ने 2002 के एंटिगुआ टेस्ट में घायल होने के बाद भी गेंदबाजी की थी जिसे भारतीय प्रशंसक हमेशा याद करते हैं।
गेंदबाज ईशांत शर्मा को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली जिला क्रिकेट संघ ने इसका ऐलान किया। प्रदीप सांगवान को 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि टीम में गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ी हैं इसके बावजूद इशांत को दिल्ली टीम की कमान सौंपी गई है। इससे पहले रणजी ट्रॉफी में गौतम गंभीर ने कप्तानी करने से मना कर दिया था और इशांत शर्मा को तब कप्तानी सौंपी गई थी।
आठ शहरों में मैच
ग्रुप ए के मैच कर्नाटक में बेंगलुरु और अलुर में होंगे। ग्रुप बी के मैच हिमाचल प्रदेश के नादौन, बिलासपुर और धर्मशाला में तो ग्रुप सी के मैच चेन्नै में खेले जाएंगे। ग्रुप डी के मैचों की मेजबानी आंध्र प्रदेश के हैदराबाद और सिकंदराबाद करेंगे। तमिलनाडु टीम इस ट्रोफी को 5 बार जीत चुकी है जबकि 2-2 बार मुंबई और कर्नाटक टीम चैंपियन रही है। दिल्ली, यूपी, रेलवे, सौराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और बंगाल ने 1-1 बार यह खिताब जीता है।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications