ये कौन चित्रकार है? नजर रेलवे स्टेशनों पर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिजय बिस्वाल पेशेवर चित्रकार नहीं हैं। वो रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर यानी टीटीई की नौकरी करते हैं। पर आजकल सोशल नेटवर्किंग साइटस का इस्तेमाल करने वाले लोग उनकी रेलवे प्लेटफार्म्स की खूबसूरत वाटर कलर पेंटिंग्स से रू-ब-रू हो रहे होंगे।

इन पेंटिंग्स को देखकर किसी को भी लग सकता है इन्हें किसी प्रोफेशनल पेंटर ने बनाया होगा लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल ये बिजय बिस्वाल ने बनाई हैं। उन्हें जब खाली समय मिलता है तो ये पेंटिंग्स बनाते हैं।
वह भारतीय रेलवे के नागपुर डिविजन से जुड़े हैं रेलवे का ये डिविजन अपने स्टेशनों के आसपास प्रकृति की खूबसूरती और साफ सुथरे प्लेटफार्म्स के लिए जाना जाता है। वे मूल रूप से बंगाल से संबंध रखते हैं। पर अब नागपुर में ही रहते हैं।
मौसम में प्लेटफार्म्स
अपने रोजाना के जीवन में बिस्वाल रेलवे स्टेशन और उनपर आने वाले तरह तरह के यात्रियों को देखते हैं। साथ ही देखते हैं अलग अलग मौसम में प्लेटफार्म्स के बदलते रंगों को भी। ट्रेन, प्लेटफार्म्स औऱ ट्रैक्स की खूबसूरती उन्हें मोहित करती है।
स्वाभाविक रंग
उनकी इन पेंटिग्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खासकर इसलिए भी कि उन्होंने बहुत खूबसूरत और स्वाभाविक रंगों के साथ रेलवे को अपनी पेंटिग्स में उतारा है।
वरिष्ठ पत्रकार और खुद शौकिया चित्रकार संजय श्रीवास्तव कहते हैं कि बिस्वाल की पेंटिग्स का कायदे से रेलवे को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। उनके काम को सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। बहरहाल, बिजय को टीटीई की नौकरी से भी प्यार है और अपनी पेटिंग्स की हॉबी से भी। ये नौकरी उनकी क्रिएटिविटी को बढाती है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications