VIDEO: फूल तोड़ने पर बहू ने बुजुर्ग सास को बाल पकड़कर बेदर्दी से पीटा
कोलकाता। कोलकाता से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक महिला अपनी सास को बुरी तरह से पीट रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कोलकाता के गरिया इलाके में ये मामला हुआ है। बुजुर्ग महिला ने फूल तोड़ लिया था, जिस पर उसकी बहू आग-बबूला हो गई और उसके बाल पकड़कर बुरी तरह से पीटने लगी। इस पूरे मामले को पड़ोस के एक शख्स ने फोन के कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद ये वायरल हो गया।
बांसद्रोनी पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया और फुटेज के आधार पर 29 मई को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। कोलकात पुलिस ने अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर भी इसको लेकर जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि 75 साल की विधवा पीड़िता को भूलने की बीमारी है और उसने कोई शिकायत पुलिस को नहीं की है। पुलिस ने बताया है कि बहू उसके साथ लगातार मारपीट करती है।













Click it and Unblock the Notifications