Video:एक्सीडेंड से लोगों को बचाने के लिए ये ट्रैफिक पुलिस करता है ये काम, हर कोई कर रहा सेल्यूट
Video:एक्सीडेंड से लोगों को बचाने के लिए ये ट्रैफिक पुलिस करता हैं ये काम, हर कोई कर रहा सेल्यूट
नई दिल्ली, 25 जून: रोड पर खड़ा ट्रैफिक पुलिस आमतौर पर ट्रैफिक कंट्रोल करता हुआ सड़क पर नजर आता है। इसके साथ ही अधिकांश समय वो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से चालान काट कर पैसे की वसूली करते नजर आता है। लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कड़ी धूप में खड़ा ट्रैफिक पुलिस लोगों की जान बचाने के लिए ऐसा कुछ कर रहा है जिसे देखकर हर कोई उसे सेल्यूट कर रहे हैं।

आईएएस अविनाश शरण ने शेयर किया है ये वीडियो
इस वीडियो को एक आईएएस अविनाश शरण ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते ही इस वीडियो को ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट मिल रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आईएएस ने लिखा आपको सम्मान, इसके साथ नमस्कार करता हुआ इमोजी शेयर किया है।

लोगों की बचाने के लिए सड़क पर हर दिन कड़ी मेहनत कर रहा
आए दिन सड़क पर गड्ढ़ों और बजड़ी और कंकड़ पत्थर पड़े होने के कारण हादसे का शिकार होते हैं। इनकी वजह से हर दिन कई लोग जान तक गवां देते हैं। ये ट्रैफिक पुलिस का जवान अपनी ड्यूटी करते हुए ऐसे लोगों की जान बचाने के लिए सड़क पर हर दिन कड़ी मेहनत कर रहा है।

झाड़ूू लगाकर सड़क से हटाए कंकड पत्थर
वीडियो में ये ट्रैफिक पुलिस सड़क पर झाड़ू लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वो सड़क पर पड़े कंकड़-पत्थर साफ कर रहा था, ताकि उन रोड़ो की वजह से किसी की गाड़ी दुर्घटना का शिकार न हो।
Respect for You.🙏 pic.twitter.com/Bb5uZktpZk
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) June 16, 2022
भगवान के भेजे गए फरिश्ते
इस ट्रैफिक पुलिस की लोगों की जिंदगी बचाने के लिए ये कड़ी मेहनत और निष्ठा की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और लोग कह रहे हैं, कि ऐसे लोग भगवान के भेजे गए फरिेश्ते हैं जो किसी ना किसी अवतार में लोगों की सेवा कर रहे हैं।
सोनाली बेंद्रे ने खोली पोल, बताया किसके दबाव में नहीं दिए गए रोल, डॉयरेक्टर कहते थे मजबूर हूं












Click it and Unblock the Notifications