#MeToo: अब्‍बा बिस्‍तर में घुस आए, क्‍योंकि अम्‍मी घर से बाहर गई थी- VIDEO

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों #MeToo कैंपन के तहत लोग यौन उत्‍पीड़न से जुड़े अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कविता के जरिए अपने खौफनाक दर्द को बयां कर रही है। लड़की ने बताया कि वो किस तरह अपने ही परिवार के लोगों द्वारा हवस का शिकार हुई। लड़की उत्तर प्रदेश से ताल्‍लुक रखती है और वीडियो में अपना नाम आफरीन बता रही है। ये वीडियो दिल्‍ली स्थित हौजखास विलेज के एक कार्यक्रम का है। इसमें आफरीन ने बताया कि कैसे उसकी अम्‍मी की गैरहाजरी में उसके सौतेले पिता ने उसके साथ गंदा काम किया। आइए आपको पूरा मामला विस्‍तार से बताते हैं।

क्‍या याद है आपको' टाइटल से है ये VIDEO

क्‍या याद है आपको' टाइटल से है ये VIDEO

Kya Yaad Hai Aapko? टाइटल के इस वीडियो में आफरीन बताती है कि उसके पिता से कैसे रिश्ते थे। अपने कविता की शुरुआत में आफरीन कहती है- ‘सलाम अब्बा! कैसे हैं आप? क्या हुआ पहचाना नहीं आपने? मैं आपकी बेटी हूं। आलिया...कुछ याद आया? कुछ साल पहले तक आप अपने जायज बीवी-बच्चों से फुरसत ले हम मां-बेटी के गरीब खाने पर आया करते थे। मेरे लिए गुब्बारे खरीदने की फुर्सत नहीं थी शायद आपको, इसलिए कुछ रुपए देकर आप अपने बाप होने का फर्ज पूरा कर देते थे। क्या आपको याद है आप अम्मी से अक्सर कहा करते थे इस लड़की नाम आफरीन गलत रख दिया, इसका नाम तो आलिया होना चाहिए था।'

अब्‍बा आप मेरे हीरो थे लेकिन आपने

अब्‍बा आप मेरे हीरो थे लेकिन आपने

आफरीन आगे कहती हैं, ‘मैं आपको अपना हीरो समझती थी। लेकिन क्या आपको याद है आप तीन बार तलाक कहकर इस बेबुनियादी रिश्ते से निकल गए थे। अम्मी ने भी नई शादी कर ली और नए अब्बा बहुत अच्छे थे। मुझे रोज चॉकलेट देते थे। लेकिन मैं तो आपको याद करती थी, क्योंकि आप मेरे हीरो थे।

अम्‍मी किसी काम से लखनऊ गए थे और अब्‍बा बिस्‍तर में घुस आए

अम्‍मी किसी काम से लखनऊ गए थे और अब्‍बा बिस्‍तर में घुस आए

आफरीन आगे कहती है- लेकिन आपको क्या याद है अम्मी मुझे नए अब्बा के साथ अकेला छोड़ किसी काम से लखनऊ चली गई थीं। लेकिन वो नया अब्बा मच्छरदानी उठाकर हल्के से मेरे बिस्तर में घुस गया था।' अपने अब्बा को याद करते हुए आफरीन कहती हैं, ‘मैं सो रही थी अब्बा। लेकिन मुझे कुछ महसूस हुआ। एक हाथ मेरी कमर पर था और दूसरा हाथ मेरे बालों में।

वो अपने भद्दे होठों से नया शिकार सूंघ रहा था

वो अपने भद्दे होटों से मेरे जिस्म पर कुछ कर रहा था। मानों सूंघ रहा था अपने नए शिकार को। उसकी अंगुलियां जोंक की तरह थी जो हट जाने के बाद भी निशान छोड़ रही थी। इसके बाद आफरीन ने जो बताया है वो आप खुद सुन लीजिए। यकीन मानिए VIDEO को देखने के बाद आप सन्‍न रह जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+