सपना चौधरी ने पंजाबी ढोल पर जमकर लगाए सेक्सी ठुमके, फैंस हुए क्रेजी, वायरल हुआ Video

नई दिल्ली। मदमस्त अदाओं और सुरमयी आवाज की मल्लिका सपना चौधरी के क्या कहने, उनकी गायिकी और उनके जलवों के लोग इस कदर फैन हैं कि उनकी नई तस्वीर कोई शेयर हो और वो वायरल ना हो, भला ऐसे कैसे हो सकता है। हाल ही में उन्होंने पंजाबी ढोल पर ठुमके लगाते हुए अपनी 5 नई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखते ही उनके फैंस उनके लिए क्रेजी हो गए हैं। सपना की ये तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि आप उन्हें एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

सपना चौधरी ने पंजाबी ढोल पर लगाए सेक्सी ठुमके

सपना चौधरी ने पंजाबी ढोल पर लगाए सेक्सी ठुमके

सपना की ये तस्वीरें और वीडियो दोनों ही सोशल मीडिया पर इस वक्त आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वायरल वीडियो में म्यूजिक बजते ही सपना ठुमके लगाना शुरू कर देती हैं। म्यूजिक पंजाबी है और उस पर सपना के डांस ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया, बता दें कि ये वीडियो किसी डांस पार्टी का है।

बेहद हसीन हैं सपना चौधरी

बेहद हसीन हैं सपना चौधरी

आपको बता दें कि हरियाणा की डांसर सपना चौधरी की लोकप्रियता कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो बिग बॉस के आने के बाद और भी बढ़ गई है।आज सपना इंटरनेट सनसनी और हॉट बेब के नाम से नवाजी जाती हैं। मालूम हो कि सपना चौधरी का जन्म 1990 में रोहतक, हरियाणा में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे।

आर्थिक तंगी से बचने के लिए सपना ने स्टेज को चुना लेकिन...

आर्थिक तंगी से बचने के लिए सपना ने स्टेज को चुना लेकिन...

लेकिन उनकी अचानक मृत्यु के कारण सपना के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई, जिसके लिए सपना को स्टेज पर डांस करने को ही अपने जीविका का साधन बनाना पड़ा। उन्होंने रोहतक शहर से पढ़ाई की है।

और सपना बन गईं लोगों के दिलों की मल्लिका....

और सपना बन गईं लोगों के दिलों की मल्लिका....

लेकिन सपना ने बहुत कम वक्त में ही अपनी कला से हरियाणा की डांसर के रूप में अपने आप को स्थापित कर लिया लेकिन साल 2017 की शुरुआत में सुसाइड अटेम्पट के बाद मीडिया की सुर्खियों में आईं, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस में आने का न्यौता मिला और करीब सात हफ्ते तक बिग बॉस में टिकीं रही। इस साल सपना को दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली हैं और वो अब पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+