Video: सलमान के फैंस ने की कैटरीना कैफ के साथ बदतमीजी, एक्ट्रेस और फैंस के बीच हुई बहस
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फैंस की बदसलूकी की शिकार हुई है। कनाडा में शो के बाद लौट रही कैटरीना को फैंस की नाराजगी झेलने पड़ी। एक्ट्रेस की उनके साथ बहस हो गई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके दिख रहा है कि एक्ट्रेस फैंस के रवैये से परेशान हैं। दरअसल कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ दबंग टूर पर है। इस टूर के लिएअ वो कनाडा पहुंची थीं। कनाडा में शो के बाद सलमान खान के फैंस ने उनके साथ बदसलूकी की।

कैटरीना कैफ के साथ बदसलूकी
कनाडा के शहर वैंकूवर में कैटरीना ने परफॉर्म किया। वो बैक टू बैक शो कर रही हैं, जिसकी वजह से वो काफी थकी हुई थी। कनाडा में जब वो अपने शो से लौट रही थीं तो सलमान खान के कुछ फैंस ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें हूट किया। सलमान के फैंस ने उन्हें बुरा भला कहा। वीडियो में कैटरीना उन फैंस को जबाव देते भी दिख रही हैं, जिसके बाद उन्होंने कुछ लोगों के साथ सेल्फी भी क्लिक की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कैटरीना शो के बाद तेजी से अपनी कार की ओर जाती हैं। उन की जल्दबाजी को लेकर सलमान के कुछ फैंस उखड़ जाते हैं और वे हूट करने लगते हैं। हूटिंग पर कैटरीना कैफ रूककर रिएक्शन देने लगती हैं, जिससे नाराज फैंस उन्हें घेर लेते हैं।

सलमान के फैंस ने की बदतमीजी
फैंस ने उन्हें एटीट़्यूड को लेकर कमेंट किया। कैटरीना उनका जवाब देने लगती है कि तब तक कई फैंस उन्हें घेर लेते हैं, और वे उनके साथ सेल्फी खिंचवाती हैं। वीडियो में फैंस बोलते हुए सुनाई देते हैं कि वो कैटरीना नहीं बल्कि सलमान खान के लिए आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications