मध्य प्रदेश में वैन-बस की टक्कर में आठ की मौत, सामने आया हादसे का वीडियो

VIDEO: मध्य प्रदेश में वैन-बस की टक्कर में आठ की मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में हुए सड़क हादसे में सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसा सतना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बीरसिंहपुर के पास हुआ। एक स्कूल वैन और बस की आमने-सामने टक्कर के चलते सात स्कूली बच्चों और वैन चालक की मौत हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आया है।

VIDEO: road accident in satna madhya pradesh seven children driver dead

मध्य प्रदेश के सतना में गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ये सड़क हादसा हुआ। यहां एक स्कूली वाहन को बस ने टक्कर मार दी, जिसमे सात स्कूली बच्चों सहित आठ लोगों को मौत हो गई है। स्कूली वैन में बच्चे कॉन्वेंट स्कूल जा रहे थे, इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जबकि मृतकों के शव को बाहर निकाला।

हादसा सतना जिले के बीरसिंगपुर इलाके की है, जहां तमाम बच्चे पगावर गांव से स्कूल जा रहे थे। ये सभी बच्चे बिरसिंहपुर लकी स्कूल में पढ़ते थे। स्कूली वैन को रीवा-चित्रकूट के बीच चलने वाली बस ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वैन के परखच्चे उड़ गए थे। बताया गया कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। लोगों ने बताया कि स्कूली वैन काफी तेज आ रही थी, तभी आमने-सामने बस और वैन की टक्कर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+