कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन पार्टी में रणवीर-दीपिका ने बाहों में बाहें डालकर किया शानदार डांस, Video वायरल

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने सोमवार रात मुंबई में अपने बॉलीवुड, टीवी और स्पोर्टस के दोस्तों को शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें नामचीन सितारों ने शिरकत करके पार्टी में चार चांद लगा दिए, इस शानदार पार्टी में कपिल की फेवरेट दीपिका पादुकोण जहां अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची तो वहीं धर्मेंद्र, रेखा, अनिल कपूर, करण जौहर, क्रिकेटर हरभजन सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भी खास पार्टी के गवाह बने।

 कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन पार्टी में रणवीर-दीपिका ने जमकर लूटी महफिल

कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन पार्टी में रणवीर-दीपिका ने जमकर लूटी महफिल

भव्य महफिल की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा उस वीडियो की चर्चा इस वक्त हो रही है जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। एक महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधा ये जोड़ा अभी भी हनीमून मॉड में हैं, वीडियो देखकर आप आसानी से इनकी मोहब्बत का अंदाजा लगा सकते हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जमकर किया डांस

वायरल हो रहे हैं वीडियो में आप देख सकते है कि गायक मिका सिंह रणवीर सिंह की नई फिल्म 'सिम्बा' की फिल्म का गाना 'आंख मारे' गा रहे हैं, जिस पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण डांस करते दिख रहे हैं। इस बीच रणवीर ने दीपिका के लिए 'मैं तेरा हीरो' गाना भी गाया।

पिंक साड़ी में दीपिका और ब्लू कलर के सूट में रणवीर काफी हसीन दिखे

पिंक साड़ी में दीपिका और ब्लू कलर के सूट में रणवीर सिंह ने जमकर कपिल की पार्टी में मस्ती की और इस पार्टी को यादगार बना दिया। आपको बता दें कि इसी महीने की 12 तारीख को कपिल ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी की थी।

'द कपिल शर्मा शो'

आपको बता दें कि कपिल अपने कॉमेडी शो के जरिए जल्द ही टीवी पर दिखने वाले हैं, शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा, जिसको लेकर कपिल के फैंस और टीम काफी उत्साहित है।शादी की तैयारियों और रस्मों के बीच ही कपिल शर्मा ने अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। इस शो के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+